Categories: katni city news

Katni news अपैक्स हास्पिटल के रिकार्ड जब्त किए गए


अस्पताल प्रबंधन की चुप्पी ने पैदा किए कई सवाल, बुधवार को भी नहीं थमा परिजनों का आक्रोश

कटनी।अपैक्स हास्पिटल के रिकार्ड बुधवार को जब्त कर लिए गए। रिकार्ड जब्त करने एसडीएम प्रदीप मिश्रा व तहसीलदार पहुंचे।वहीं परिजनों के आरोपों और अस्पताल प्रबंधन अपने ऊपर लगे लापरवाही के आरोपों का जवाब देने के लिए कोई सामने नहीं आया। जब कटनी सिटी डांट काम के संपादक दिवाकर तिवारी ने संचालकों में सोनू नागवानी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।
परिजनों का आक्रोश बुधवार को भी नहीं थमा।वह मरीज अरुण वंशकार के शव के पीएम के बाद भी न्याय की मांग करते रहे। परिजनों ने अस्पताल से मुआवजे की मांग के साथ दोषी डाक्टर सहित अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को रंगनाथ थाना नगर थाना के अपैक्स हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने अस्पताल के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान बड़ी संख्या में गड्ढा टोला भट्टा मोहल्ला के रहवासी पहुंचे थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से यहां मरीज की मौत हुई है।
ये था मामला
अरुण वंशकार (27) को अल्सर के इलाज के लिए शनिवार को भर्ती करवाया गया था। इसकी हालत बिगडऩे पर मंगलवार को उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। यहां पर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद रात करीब आठ बजे बड़ी संख्या में परिजन व रहवासी अपैक्स हॉस्पिटल पहुंच गए थे। मुआवजे की मांग सहित अन्य बातों को लेकर प्रदर्शन किया।्मौके पर एसडीएम व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
दी परिजनों को राशि
मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल की तरफ से 21हजार रुपए की राशि परिजनों को दी गई। इसके साथ ही विधायक ने परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया।यहां पर नगर निगम की तरफ से 20 हजार रुपए की राशि परिजनों को दिलवाई गई।


admin

Recent Posts

सावधान ! चोरों की नजर आपके सिलेंडर पर है सिलेंडर चोरी के जिले में कई मामले

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने की अपील की जा रही है।

4 hours ago

शहर-कस्बों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

यह पर्व न केवल मां की आराधना का माध्यम है, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत…

4 hours ago

कटनी में सड़क हादसा: डिप्टी कलेक्टर की बुलेरो ने अधिवक्ता की बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों तथा लापरवाही…

1 day ago

आदिशक्ति जगतजननी मां दुर्गा की शक्ति उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि कल से, मंदिरों में तैयारी शुरू

कटनीवासी और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की कृपा…

1 day ago

This website uses cookies.