कटनी। रंगनाथ थाना क्षेत्र के लखेरा निवासी एक युवक से टीशू पेपर मशीन बेचने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले की पीडि़त युवक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि विवेका नंद वार्ड लखेरा निवासी विवेक पिता रामाधार रजक ने शिकायत में बताया है कि उसने 30 नवंबर 2023 में हरियाणा की कंपनी ग्लोबल कन्वर्जन मशीन से टिशू पेपर निर्माण करने वाली मशीन खरीदने के लिए सौदा किया था। इसके बाद 5 लाख 66 हजार रुपये कंपनी के खाते रुपये भी भेजे लेकिन रुपये भेजने के काफी दिनों तक कंपनी ने मशीन नहीं भेजी। पुलिस ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने हरियाणा की कंपनी के मालिक सिमरनजीत सिंह ग्रेवाल, सैल्समैनजर जानवी, उत्पादन मैनेजर सुखविंदर सिंह के खिलाफ धोखा धड़ी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.