Categories: katni city news

Katni news ठेकेदार की लापरवाही के कारण नीचे खुली तारो में करंट दौड़ रहा था, एक की मौत

कटनी।इसके कारण यह बड़ी दुर्घटना हुई। घटना के कारण पूरे गांव में मातम का छाया है। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम संसारपुर में हादसा हो गया। यहां पर विद्युत का कार्य कर रहे ठेकेदार की लापरवाही के कारण कुछ महिलाएं 33 के व्ही लाइन के संपर्क में आ गई। हादसे में एक आदिवासी महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य करंट का झटका लगने से घायल हो गई। घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस बिजली के करंट से 4 महिलाएं घायल हो गईं।इसमें से एक महिला की कटनी जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। यह घटना बीती शाम हुई। बताया जाता है की संसारपुर निवासी 40 वर्षीय मुन्नी आदिवासी पति दशंक भूमिया खेत से रोपा लगाकर 50 वर्षीय आग़ानिया बाई भूमिया पति जौहर लाल भूमिया, 36 वर्षीय रमन बाई भूमिया पति राकेश भूमिया, 8 वर्षीय संध्या कुमारी पिता राकेश भूमिया एवं अन्य महिलाओं के साथ घर वापस लौट रही थी। इस दौरान महिलाएं 33 के व्ही लाइन के चल रहे काम के लिए फैली बिजली के तर की संपर्क में आ गई। करंट का झटका लगने के कारण सभी घायल हो गई। जिसमें से मुन्नी आदिवासी की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल कटनी लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में निवार के समीप ही उसकी मौत हो गई।

admin

Recent Posts

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

20 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

20 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

20 hours ago

कटनी: शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…

20 hours ago

कटनी: यातायात पुलिस ने NH-30 के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम के लिए लिया सक्रिय कदम

कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…

21 hours ago

ट्रक पुल से नीचे गिरा, फिर भी ड्राइवर बच गया! गांव वालों ने दिखाई जज्बात की मिसाल

प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…

21 hours ago

This website uses cookies.