कटनी।नदी मुक्तिधाम के पीछे जाकर देखा तो एक व्यक्ति नदी के बीच मे एक पेड को पकड कर खड़ा था। किसीने इस बात की सूचना कटनी पुलिस को दी। पुलिस भी बिना देरी किए मौके पर युवक को बचाने पहुंच गई।
जिले में हो रही अत्यधिक बारिश के बीच नदी नाले उफान पर हैं ।इस बीच कटनी नदी में आई बाढ़ के बीच एक 20 वर्षीय व्यक्ति के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके राहत बचाव कार्य के लिए स्टाफ के मौके पर पहुंचा। कटनी नदी मुक्तिधाम के पीछे जाकर देखा तो एक व्यक्ति नदी के बीच मे एक पेड को पकड कर खड़ा दिखा। जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो एवं एस.डी.आर.एफ. टीम को दी गई।रेस्क्यू ऑपरेशनः नदी के बीचो बीच तेज बहाव मे फसे व्यक्ति को लगातार सांत्वना देते हुए स्टाफ के बहते हुए व्यक्ति के बचाव हेतु रेस्क्यू कार्य किया गया, नदी के बीच मझधार से युवक को निकाल कर किनारे के बाहर लाया गया और उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल कटनी भेजकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जो सभी रिपोर्ट मे सामान्य होना पाया गया।
पुलिस अधीक्षक,अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली अजय बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड,योगेश मिश्रा,विजय गिरी, आरक्षक दीपक तिवारी, रोहित सिंह, बुधराज सिंह एवं अनिल गौतम की अहम भूमिका रही।
प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने की अपील की जा रही है।
ग्रामीणों को लगता है कि जनहित की संपत्ति की रक्षा में प्रशासन की भूमिका कमजोर…
पुलिस और प्रशासन ने ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई का संकल्प जताया है।
यह पर्व न केवल मां की आराधना का माध्यम है, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत…
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों तथा लापरवाही…
कटनीवासी और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की कृपा…
This website uses cookies.