कटनी न्यूज़ कटनी मध्य प्रदेश 21 जनवरी 2026:बहोरीबंद और ढीमरखेड़ा में चोरी की वारदातें, नकदी व जेवरात सहित लाखों का माल साफ

पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

कटनी न्यूज़ बहोरीबंद और ढीमरखेड़ा में चोरी की वारदातें, नकदी व जेवरात सहित लाखों का माल साफ

कटनी मध्य प्रदेश 21 जनवरी 2026 को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 48 घंटों के भीतर बहोरीबंद और ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्रों में चोरी की तीन बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। चोरों ने सूने मकानों के साथ-साथ धार्मिक आस्था से जुड़ी वस्तुओं को भी निशाना बनाया है।बहोरीबंद: सूने मकान से जेवरात और नकदी की चोरीबहोरीबंद थाना अंतर्गत ग्राम बचैया में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

प्रार्थी सुखचैन प्रजापति (33 वर्ष) ने बताया कि 20 जनवरी की दोपहर घर खाली था, इसी दौरान चोरी की घटना हुई।चोरी गया सामान: लगभग 2 तोले का सोने का हार, कंगन, बाले, अंगूठी, चेन, चांदी की पायल-बिछिया एवं 60 हजार रुपये नकद।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 34/26, धारा 331(4) व 305 ए (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच सउनि ध्रुव सिंह द्वारा की जा रही है।

ढीमरखेड़ा: मंदिरों से चांदी के मुकुट चोरीढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलौडी में मंदिरों से चांदी के मुकुट चोरी होने की दो घटनाएं दर्ज की गई हैं।पहला मामला: विष्णु प्रसाद मिश्रा (52 वर्ष) के मंदिर से 28 हजार रुपये कीमत का एक चांदी का मुकुट चोरी हुआ।

दूसरा मामला: छोटेलाल चक्रवर्ती (62 वर्ष) के मंदिर से सुबह 9 से 11 बजे के बीच दिनदहाड़े तीन चांदी के मुकुट (कीमत लगभग 45 हजार रुपये) चोरी कर लिए गए।पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध क्रमांक 38/26 व 39/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच उनि अनिल द्वारा की जा रही है।

पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 48 घंटों के भीतर बहोरीबंद और ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्रों में चोरी की तीन बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। चोरों ने सूने मकानों के साथ-साथ धार्मिक आस्था से जुड़ी वस्तुओं को भी निशाना बनाया है।बहोरीबंद: सूने मकान से जेवरात और नकदी की चोरी बहोरीबंद थानाअंतर्गत ग्राम बचैया में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।प्रार्थी सुखचैन प्रजापति (33 वर्ष) ने बताया कि 20 जनवरी की दोपहर घर खाली था, इसी दौरान चोरी की घटना हुई।चोरी गया सामान: लगभग 2 तोले का सोने का हार, कंगन, बाले, अंगूठी, चेन, चांदी की पायल-बिछिया एवं 60 हजार रुपये नकद।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 34/26, धारा 331(4) व 305 ए (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच सउनि ध्रुव सिंह द्वारा की जा रही है

पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

admin

Recent Posts

कोटेश्वर के पास महानदी पुल पर ‘छोटा हाथी’ वाहन में लगी भीषण आग, आधा घंटा बंद रहा यातायात

पुलिस मामले की जांच कर रही है। यातायात अब सामान्य हो गया है, लेकिन पुल…

21 hours ago

नियमों की अनदेखी पर निगम की सख्त कार्रवाई: कटनी के दो मैरिज गार्डन सील

पंजीकृत और अनुमति प्राप्त विवाह स्थलों का ही चयन करें। इससे अनावश्यक कानूनी परेशानी और…

21 hours ago

खिरहनी तालाब विवाद में एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसला: 3.41 एकड़ भूमि फिर से शासकीय घोषित, तालाब का दर्जा बहाल

भूमि को पुनः प्रांतीय सरकार के नाम दर्ज करने और तालाब का दर्जा बनाए रखने…

21 hours ago

भट्टा मोहल्ला में पानी की टंकी और नाले की समस्या से नाराज स्थानीय लोग, नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं…

21 hours ago

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने वेंकट लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, सुधार कार्यों के दिए निर्देश

उन्होंने लाइब्रेरी परिसर के निचले रिक्त स्थान पर स्थायी जल व्यवस्था के लिए बोरिंग कराने…

21 hours ago

This website uses cookies.