निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने वेंकट लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, सुधार कार्यों के दिए निर्देश

उन्होंने लाइब्रेरी परिसर के निचले रिक्त स्थान पर स्थायी जल व्यवस्था के लिए बोरिंग कराने के भी निर्देश दिए।ये रहे मौजूद

कटनी (9 जून, 2026): नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बुधवार सुबह वेंकट लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तक संग्रह, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, फर्नीचर और छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने लाइब्रेरी को और अधिक बेहतर एवं विद्यार्थी-अनुकूल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।पाठ्य व प्रतियोगी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देशसुश्री परिहार ने लाइब्रेरी में आने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।

उन्होंने पाठ्य पुस्तकों, संदर्भ ग्रंथों और दैनिक समाचार पत्रों का अवलोकन किया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए नवीनतम प्रतियोगी परीक्षा संबंधी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश लाइब्रेरी प्रभारी को दिए।कंप्यूटर कक्ष का जायजा निगमायुक्त ने स्वयं कंप्यूटर कक्ष में एक कंप्यूटर संचालित कर उसकी कार्यप्रणाली, इंटरनेट स्पीड और उपलब्ध सुविधाओं का परीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटरों की सुरक्षा के लिए एंटीवायरस सॉफ्टवेयर स्थापित करने तथा आवश्यक सॉफ्टवेयर सब्सक्रिप्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।सफाई और रखरखाव पर जोरनिरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर एवं प्रसाधन कक्षों की साफ-सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

पाठकों को स्वच्छ व सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।फर्नीचर सुधार और आधारभूत सुविधाओं का प्रस्तावनिगमायुक्त ने लाइब्रेरी के फर्नीचर एवं बुक शेल्फ की दशा को देखते हुए उन्हें सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। साथ ही आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखकर परिसर की मरम्मत व अन्य आवश्यक सुधार कार्यों का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने को कहा।

उन्होंने लाइब्रेरी परिसर के निचले रिक्त स्थान पर स्थायी जल व्यवस्था के लिए बोरिंग कराने के भी निर्देश दिए।ये रहे मौजूदनिरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता, वेंकट लाइब्रेरी प्रभारी विजय शर्मा, उपयंत्री जे.पी. बघेल, स्टेनो आलोक तिवारी, प्रमोद साहू, विनोद सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

admin

Recent Posts

कोटेश्वर के पास महानदी पुल पर ‘छोटा हाथी’ वाहन में लगी भीषण आग, आधा घंटा बंद रहा यातायात

पुलिस मामले की जांच कर रही है। यातायात अब सामान्य हो गया है, लेकिन पुल…

2 hours ago

नियमों की अनदेखी पर निगम की सख्त कार्रवाई: कटनी के दो मैरिज गार्डन सील

पंजीकृत और अनुमति प्राप्त विवाह स्थलों का ही चयन करें। इससे अनावश्यक कानूनी परेशानी और…

3 hours ago

खिरहनी तालाब विवाद में एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसला: 3.41 एकड़ भूमि फिर से शासकीय घोषित, तालाब का दर्जा बहाल

भूमि को पुनः प्रांतीय सरकार के नाम दर्ज करने और तालाब का दर्जा बनाए रखने…

3 hours ago

भट्टा मोहल्ला में पानी की टंकी और नाले की समस्या से नाराज स्थानीय लोग, नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं…

3 hours ago

कटनी जिला अस्पताल में शराबी युवक का हंगामा, SNCU का शीशा तोड़ा, खुद घायल

अस्पताल प्रशासन ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है। SNCU यूनिट में नवजात…

3 hours ago

This website uses cookies.