कटनी। जिले में ढीमरखेड़ा पुजंगली जानवरों के शिकार के लिए बिजली का करंट फैलाकर जाल बिछाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस क्रूरलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिजली का करंट फैलाकर जाल बिछाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस क्रूर तरीके से शिकार करने के चक्कर में एक निर्दोष ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई थी
।घटना का विवरण9 दिसंबर 2025 को झिन्नापिपरिया गांव के पास ठाकुर बाबा नाला के निकट श्रीलाल कुम्हार के खेत में आरोपियों ने जंगली जानवरों को मारने के इरादे से बिजली का करंट लगाया था। इस जाल में फंसकर भागीरथ कुम्हार (झिन्नापिपरिया निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने इस घटना पर मर्ग क्रमांक 64/2025 दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान तथ्यों के आधार पर आरोपी अनिल उर्फ बबलू (पिता गोरेलाल लोनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम गुंडा) और मनरमन लोनी (पिता मुन्नीलाल लोनी, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम गुंडा) के खिलाफ धारा 105, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद दोनों फरार हो गए थे।
पुलिस की कार्रवाईपुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (आईपीएस) के फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त निर्देशों के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे की टीम ने लगातार छापेमारी की। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को ट्रेस कर पूछताछ की गई।
पूछताछ में उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।टीम की सराहनीय भूमिकाइस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के अलावा उनी सुरेश चौधरी, सउनि विजेंद्र तिवारी, प्र आर मनोज ठाकुर, प्र आर दीपक श्रीवास, आर पंकज, आर अमित शुक्ला, आर अजय धुर्वे और आर जोगेश्वर कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह कार्रवाई जंगली जानवरों के अवैध शिकार और लापरवाही से बिछाए गए करंट जाल के खतरनाक परिणामों के खिलाफ पुलिस की सख्ती को दर्शाती है। ऐसे मामलों में आम लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है,
इसलिए पुलिस ने फरार आरोपियों को जल्द पकड़कर न्याय सुनिश्चित किया है।
नगर निगम का प्रयास है कि इन अभियानों के माध्यम से कटनी को स्वच्छ, सुंदर…
पूर्व अपराधिक इतिहासपुलिस के अनुसार जितेन्द्र ठाकुर पर पहले भी मारपीट का एक मामला दर्ज…
यह कार्रवाई बिलहरी, कुठला, बड़वारा और एनकेजे क्षेत्र के गैस गोदामों में हुई चोरियों के…
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। वे लंबे समय से स्थायी…
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे प्रगणकों का स्वागत…
उन्होंने कहा कि समन्वित एवं ईमानदार प्रयासों से ही कटनी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित…
This website uses cookies.