कटनी। शहर के इन्द्रानगर क्षेत्र में देर रात कुत्तों को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया गया। कुठला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र चंद घंटों के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।घटना16 मई की रात करीब 12:20 बजे सरला नगर निवासी उत्तम लौहार (29 वर्ष) अपने दो साथियों विपिन पाण्डेय और सन्नी लौहार के साथ मोटरसाइकिल से इन्द्रानगर गली नंबर-3 से गुजर रहा था। यहां कुत्तों को लेकर आरोपी पक्ष के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट पर उतर आए।आरोपियों में से एक ने उत्तम लौहार के पेट में चाकू मारने का प्रयास किया।
बचाव में चाकू उनके पीठ के पिछले हिस्से में लग गया। आरोपियों ने मारते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।त्वरित पुलिस कार्रवाईफरियादी की रिपोर्ट पर कुठला थाने में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया और थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में टीम ने परंपरागत व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छानबीन की
।दोनों आरोपियों की पहचानजितेन्द्र उर्फ जित्तू ठाकुर (28 वर्ष), निवासी इन्द्रानगररवि सिंह ठाकुर (32 वर्ष), निवासी शंकर टाकीज क्षेत्रपुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
पूर्व अपराधिक इतिहासपुलिस के अनुसार जितेन्द्र ठाकुर पर पहले भी मारपीट का एक मामला दर्ज है, जबकि रवि सिंह ठाकुर पर अवैध शराब बिक्री के दो प्रकरण पहले से दर्ज हैं।
सराहनीय भूमिकाइस त्वरित कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, महेंद्र सिंह, आरक्षक मनोज सिंह सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
नगर निगम का प्रयास है कि इन अभियानों के माध्यम से कटनी को स्वच्छ, सुंदर…
यह कार्रवाई बिलहरी, कुठला, बड़वारा और एनकेजे क्षेत्र के गैस गोदामों में हुई चोरियों के…
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। वे लंबे समय से स्थायी…
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे प्रगणकों का स्वागत…
उन्होंने कहा कि समन्वित एवं ईमानदार प्रयासों से ही कटनी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित…
यह कार्यवाही कटनी पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के तस्करी पर लगातार की जा रही सख्त…
This website uses cookies.