Categories: katni city news

Katni niwar news : निवार बाजार गए देवरीसानी के युवक व बालक की सडक़ हादसे में मौत


गांव में पसरा मातम, रोरोकर परिजनों का बुरा हाल

कटनी। देवरी सानी निवासी एक मासूम और युवक  की सडक़ हादसे में मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। युवक अपने गांव से निवार बाजार गए थे। इसके बाद अपने गांव वापस लौट रहे थे। हादसे में एक ही घर के दो भाइयों के बेटों की मौत हुई है।
पुलिस ने बताया कि माधवनगर थाना अंतर्गत निवार चौकी के निवार बीएसएनएल टावर के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे यह हादसा हुआ।  पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज करते हुए पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि यहां देवरीसानी गांव के युवक मनोज बर्मन पिता लल्लू बर्मन(18) और आदित्य बर्मन पिता अशोक (07) दोनों निवासी देवरीसानी अपने गांव से तीन चार किलोमीटर दूर निवार बाजार आए थे। इसी दौरान ट्रक क्रमांक यूपी 71 एटी 0685 की चपेट आ गए। इस हादसे के बाद घायल बालक और युवक को स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर इलाज के दौरान घायल बालक की मौत हो गई। वहीं मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर रेफर किया जा रहा था लेकिन जिला अस्पताल से जाने के बाद कुछ दूरी पर उसकी भी मौत हो गई। दोनों के शव पीएम के लिए जिला अस्पताल में रखवाए गए।
 वहीं इस हादसे की जैसे ही गांव में सूचना मिली तो परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। यहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि निवार उनके गांव से कुछ ही दूरी पर है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

21 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

21 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

21 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.