कटनी। बड़वारा क्षेत्र के पठरा गेट के आगे शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे दाना फैक्ट्री के पास एक मोटर साइकल सवारों को ट्राला ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटर साइकिल सवार युवक दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे में भीम बर्मन पिता मुन्ना लाल (35) निवासी बाह्य पौंड़ी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि अजय बर्मन की अस्पताल पहुंचकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने गांव पठरा पंचायत के बाह्य पौंड़ी से पास ही स्थित पेट्रोल डलवाने के लिए गए थे। वह पेट्रोल डलवाकर अपने गांव लौट ही रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद एक युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। युवकों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…
कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…
प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…
पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…
कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…
प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…
This website uses cookies.