गांव में पसरा मातम, रोरोकर परिजनों का बुरा हाल
कटनी। देवरी सानी निवासी एक मासूम और युवक की सडक़ हादसे में मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। युवक अपने गांव से निवार बाजार गए थे। इसके बाद अपने गांव वापस लौट रहे थे। हादसे में एक ही घर के दो भाइयों के बेटों की मौत हुई है।
पुलिस ने बताया कि माधवनगर थाना अंतर्गत निवार चौकी के निवार बीएसएनएल टावर के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज करते हुए पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि यहां देवरीसानी गांव के युवक मनोज बर्मन पिता लल्लू बर्मन(18) और आदित्य बर्मन पिता अशोक (07) दोनों निवासी देवरीसानी अपने गांव से तीन चार किलोमीटर दूर निवार बाजार आए थे। इसी दौरान ट्रक क्रमांक यूपी 71 एटी 0685 की चपेट आ गए। इस हादसे के बाद घायल बालक और युवक को स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर इलाज के दौरान घायल बालक की मौत हो गई। वहीं मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर रेफर किया जा रहा था लेकिन जिला अस्पताल से जाने के बाद कुछ दूरी पर उसकी भी मौत हो गई। दोनों के शव पीएम के लिए जिला अस्पताल में रखवाए गए।
वहीं इस हादसे की जैसे ही गांव में सूचना मिली तो परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। यहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि निवार उनके गांव से कुछ ही दूरी पर है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.