कटनी : विश्वकर्मा पार्क क्षेत्र में अब नहीं लगेगा जाम, पुलिस-नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई से बनी सुव्यवस्थित पार्किंग

पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं नगर निगम कटनी की यह संयुक्त मुहिम शहर के अन्य जाम प्रभावित क्षेत्रों में भी जल्द ही देखने को मिलेगी

कटनी, 08 दिसम्बर 2025जिला मुख्यालय के व्यस्ततम क्षेत्र विश्वकर्मा पार्क के आसपास लंबे समय से जाम और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या आमजन को परेशान कर रही थी।

इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा एवं नगर निगम आयुक्त के संयुक्त निर्देशन में आज बड़ी कार्रवाई की गई।

सोमवार को पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने विश्वकर्मा पार्क परिसर में वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को पूरी तरह हटाया।

इसके बाद पार्किंग क्षेत्र को व्यवस्थित करते हुए चूने से स्पष्ट लाइनें खींची गईं तथा दोपहिया व चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग निर्धारित स्थान चिह्नित किए गए।

मौके पर ही वाहन स्वामियों को नई व्यवस्था के अनुसार वाहन पार्क करने के निर्देश दिए गए।

इस कार्रवाई से मिलने वाले फायदे:

मुख्य मार्ग पर वाहनों की निर्बाध आवाजाहीजाम की समस्या में तत्काल राहतपैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ पूरी तरह मुक्तपार्क के सौंदर्य में वृद्धि एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों व नगर निगम अमले को सख्त निर्देश दिए कि इस व्यवस्था पर रोजाना निगरानी रखी जाए।

कोई भी व्यक्ति यदि फिर से अतिक्रमण या अव्यवस्थित पार्किंग करेगा तो उसके विरुद्ध त्वरित चालानी एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम आयुक्त ने भी कहा कि “शहर के सभी व्यस्त क्षेत्रों में इसी तरह चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाकर सुव्यवस्थित पार्किंग विकसित की जाएगी ताकि कटनी वासियों को जाम मुक्त शहर मिल सके।

”आम नागरिकों ने इस पहल की जमकर सराहना की और इसे “नया कटनी, स्मार्ट कटनी” की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं नगर निगम कटनी की यह संयुक्त मुहिम शहर के अन्य जाम प्रभावित क्षेत्रों में भी जल्द ही देखने को मिलेगी।

admin

Recent Posts

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

9 minutes ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

15 minutes ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

25 minutes ago

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

23 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

23 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

23 hours ago

This website uses cookies.