पन्ना,कटनी सिटी.काम।शाह नगर मामला पवई विधानसभा के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल पुरैना का है, अचानक प्रार्थना के बाद छात्राएं बीमार हो गईं। जानकारी के अनुसार पड़ोसी जिले पन्ना के शाहनगर ब्लाक अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल पुरैना में शुक्रवार की सुबह प्रार्थना करते समय अचानक से 8 छात्राएं चिल्लाने लगी। शिक्षकों ने मामले की जानकारी उनके स्वजनों और अधिकारियों को दी। छात्राएं घबराई हुई थी और चिल्ला रही थी। इसके बाद उन्हें शाह नगर अस्पताल भेजा गया। जहां पर दो छात्राओं की स्थिति सामान एसडीएम शाहनगर रचना शर्मा, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत पहुंचे। बताया गया अचानक से बच्चियां चिल्लाने लगी और उनमें घबराहट थी। जिसके चलते उन्हें शाहनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर चिकित्सक ना होने से नर्सों द्वारा छात्राओं का प्राथमिक उपचार कर उन्हें कटनी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है, वहीं इस मामले को अलग-अलग पहलुओं में देखा जा रहा है। बगल से लगा है श्मशान घाट फनी लोगों का कहना है कि है कि बगल से ही लगा हुआ श्मशान घाट है और हो सकता है कि उस वजह से छात्राएं डर गई हों। फिलहाल जिला अस्पताल में लाई गई बच्चियों की स्थिति नार्मल है और उन्हें भर्ती कराया गया है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.