Prerak kahani- chuha aur kasai

सब कुछ एक दूसरे से जुड़ा है, कभी यह ना कहे कि यह मेरी समस्या नहीं

एक चूहा एक कसाई के घर में 

बिल बना कर रहता था ।

एक दिन चूहे ने देखा कि 

उस कसाई और उसकी पत्नी एक थैले से कुछ निकाल रहे हैं। 

चूहे ने सोचा कि शायद कुछ खाने का सामान है ।

उत्सुकतावश देखने पर उसने पाया कि 

वो एक चूहेदानी थी।

ख़तरा भाँपने पर उस ने पिछवाड़े में जा कर कबूतर को यह बात बताई कि घर में चूहेदानी आ गयी है ।

कबूतर ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि 

मुझे क्या? 

मुझे कौन सा उस में फँसना है?

निराश चूहा ये बात मुर्गे को बताने गया ।

मुर्गे ने खिल्ली उड़ाते हुए कहा… 

“जा भाई….ये मेरी समस्या नहीं है ।”

हताश चूहे ने बाड़े में जा कर 

बकरे को ये बात बताई… 

और बकरा हँसते हँसते लोटपोट होने लगा।

उसी रात चूहेदानी में खटाक की आवाज़ हुई, जिसमें एक ज़हरीला साँप 

फँस गया था।

अँधेरे में उसकी पूँछ को चूहा समझ कर उस कसाई की पत्नी ने उसे निकाला और साँप ने उसे डस लिया।

तबीयत बिगड़ने पर उस व्यक्ति ने 

हकीम को बुलवाया। 

हकीम ने उसे कबूतर का सूप पिलाने की सलाह दी ।

कबूतर अब पतीले में उबल रहा था…।

खबर सुनकर उस कसाई के कई रिश्तेदार मिलने आ पहुँचे जिनके भोजन प्रबंध हेतु अगले दिन उसी मुर्गे को काटा गया ।

कुछ दिनों बाद उस कसाई की पत्नी सही हो गयी, तो खुशी में उस व्यक्ति ने कुछ अपने शुभचिंतकों के लिए 

एक दावत रखी तो बकरे को काटा गया।

चूहा अब दूर जा चुका था, 

बहुत दूर ……….।

अगली बार कोई आपको अपनी समस्या बतायेे और आप को लगे कि ये मेरी समस्या नहीं है, 

तो रुकिए और दुबारा सोचिये ।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

5 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

6 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.