पन्ना। कटनी से अपने घर शाहनगर लौट रहे मामा-भांजे की सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटें आई हैं। बुधवार रात करीब 10:30 बजे शाहनगर थाना क्षेत्र के डुगरगंवा मोड़ पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई।घटना का विवरणअभिषेक सोनी (22 वर्ष), पुत्र मुन्नू सोनी, निवासी हरदौल चौक शाहनगर अपने मामा कमलेश सोनी (45 वर्ष), पुत्र शंकर सोनी, निवासी गुलवारा, कटनी के साथ मोटरसाइकिल पर कटनी से शाहनगर आ रहे थे। डुगरगंवा मोड़ पर सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 वाहन की टीम
(आरक्षक राकेश सिंह एवं पायलट अफजल खान) मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉ. सर्वेश ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें कटनी रेफर कर दिया।वर्तमान स्थितिभांजे अभिषेक सोनी का इलाज जबलपुर में चल रहा है।मामा कमलेश सोनी का इलाज कटनी जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।परिजनों ने बताया कि दोनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।पुलिस कार्रवाई शाहनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खेती पर सख्त कार्रवाई जारी रखने का…
पुलिस का पूर्ण सहयोग करें, ताकि पर्व पूर्ण शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
पुलिस अधीक्षक ने चोरी की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
आमजन से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें।
यदि आसपास कोई असामान्य गतिविधि या अन्य मृत वन्यजीव दिखाई दें तो तुरंत सूचना दें।
नोट: पोलियो वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और यह बच्चों में पोलियो रोग से स्थायी…
This website uses cookies.