Categories: katni city news

कटनी: मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, ताजिया जुलूस मार्गों का पैदल निरीक्षण

पुलिस का पूर्ण सहयोग करें, ताकि पर्व पूर्ण शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

कटनी (26 जून 2026)। मोहर्रम पर्व के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सभी ताजिया जुलूसों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कटनी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ताजिया जुलूस मार्गों का पैदल सघन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दिए गए दिशा-निर्देशएएसपी श्री कमल मौर्य ने पुलिस बल को ब्रीफिंग देते हुए निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए:

सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण यातायात प्रबंधन संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता आपसी समन्वय के साथ ड्यूटीशांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक महोदय के संदेश को भी प्रसारित किया कि अनुशासन, प्रेजेंस ऑफ माइंड और मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।सुरक्षा व्यवस्थाकटनी पुलिस मोहर्रम पर्व के दौरान जिले के सभी ताजिया जुलूसों को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर रही है। सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।नागरिकों से अपीलपुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखें तथा

पुलिस का पूर्ण सहयोग करें, ताकि पर्व पूर्ण शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

admin

Recent Posts

कटनी: विजयराघवगढ़ में घर के बाड़े में मिले 570 ग्राम गांजे के पौधे, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खेती पर सख्त कार्रवाई जारी रखने का…

3 hours ago

कटनी: माधवनगर और उमरियापान में चोरों का धावा,

पुलिस अधीक्षक ने चोरी की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

3 hours ago

कटनी-पन्ना: घर लौट रहे मामा-भांजे की सड़क दुर्घटना, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर

अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।

3 hours ago

कटनी: विजयराघवगढ़ पुलिस ने 6.50 लाख का चोरी गया ट्रैक्टर बरामद

आमजन से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें।

3 hours ago

कटनी: ग्राम घुघरी में 15 वन्य जीवों की सामूहिक मौत, विशेषज्ञ टीम ने किया पोस्टमार्टम

यदि आसपास कोई असामान्य गतिविधि या अन्य मृत वन्यजीव दिखाई दें तो तुरंत सूचना दें।

3 hours ago

कटनी: 28 जून से जिले में विशेष पल्स पोलियो अभियान, 1.73 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

नोट: पोलियो वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और यह बच्चों में पोलियो रोग से स्थायी…

3 hours ago

This website uses cookies.