कटनी, 11 फरवरी 2026 – थाना एन.के.जे. (एनकेजे) पुलिस ने एक संगठित गैस सिलेंडर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ग्राम देवराखुर्द के प्राथमिक स्कूल से चोरी किए गए 5 गैस सिलेंडर और राशन सामग्री के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 15,000 रुपये है।पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया और उप पुलिस अधीक्षक श्री रत्नेश मिश्रा के कुशल निर्देशन में थाना एन.के.जे. प्रभारी को यह सफलता मिली है।
घटना का विवरण6 नवंबर 2025 को देवराखुर्द निवासी अर्चना तिवारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि प्राथमिक स्कूल देवराखुर्द से 5 गैस सिलेंडर और कुछ राशन सामग्री अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई।
इस पर थाना एन.के.जे. में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर जानकारी मिली कि थाना कुठला पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किए गए एक गिरोह के सदस्य एन.के.जे. क्षेत्र में भी ऐसी चोरियां कर रहे थे।
थाना कुठला से गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लाकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने देवराखुर्द स्कूल से 5 गैस सिलेंडर और राशन सामग्री चोरी करने की बात कबूल की।
मेमोरेंडम बयान के आधार पर जप्ती कार्यवाही की गई और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरोह का एक सदस्य करिया आदिवासी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:संदीप काछी (पिता: बालिकराम काछी, उम्र 27 वर्ष, निवासी: छैघरा, थाना कुठला, जिला कटनी)कुती उर्फ सलोक कुमार कुशवाहा (पिता: सुरेश कुशवाहा, निवासी: जोबीकला, थाना कुठला, जिला कटनी)मंजू उर्फ जयदेव पटेल (पिता: मेबालाल पटेल, निवासी: जोबीकला, थाना कुठला, जिला कटनी)मनोज उर्फ रोहित यादव (पिता: रामप्यारे यादव, निवासी: छैघरा, थाना कुठला, जिला कटनी)शनि दाहिया (पिता: सुखीलाल दाहिया, निवासी: कछगवां, थाना कुठला, जिला कटनी)बरामद सामान5 गैस सिलेंडर (कीमत लगभग 15,000 रुपये)
सराहनीय भूमिकाइस सफलता में थाना प्रभारी उप-निरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत, सहायक उप-निरीक्षक मनोज कोडापे, प्र.आर. 453 राजकुमार शर्मा और आर.324 अर्पित पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
कटनी पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सक्रिय है। यह कार्रवाई क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी दबोचा जाएगा।
स्थानीय लोग पुलिस से जल्द से जल्द मामले की गहन जांच और सच सामने लाने…
नियमों का पालन करके हम सब मिलकर एक सुरक्षित और सुव्यवस्थित कटनी बना सकते हैं
ऐसी ठगी की घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहें और संदिग्ध मामलों में तुरंत…
यह शटडाउन पूर्व नियोजित है और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए लिया जा…
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें बेझिझक दर्ज कराएं और…
यह दौरा कटनी में नागरिक-केंद्रित प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…
This website uses cookies.