कटनी पुलिस की सख्ती: अतिरिक्त किराया मांगने और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, ऑटो भी जप्त

त्योहारों के मौके पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कटनी पुलिस की सख्ती: अतिरिक्त किराया मांगने और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, ऑटो भी जप्तकटनी, 28 मार्च 2026: रेलवे स्टेशन से जुहला बायपास जाते समय ऑटो चालक द्वारा तय किराए से ज्यादा पैसे की मांग करने पर विवाद बढ़ गया। जब यात्री ने अतिरिक्त किराया देने से इनकार कर दिया, तो ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और सार्वजनिक स्थान पर जोर-जोर से चिल्लाते हुए अशांति फैलानी शुरू कर दी।मौके पर मौजूद लोगों की समझाइश के बावजूद तीनों युवक नहीं माने।

आखिरकार सूचना मिलते ही थाना एन.के.जे. की पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस की त्वरित कार्रवाईपुलिस टीम ने समझाइश देने के बाद भी आरोपियों के उत्तेजित रहने और आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति भंग की आशंका को गंभीरता से लिया।तीनों आरोपियों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।ऑटो चालक प्रकाश साहू से वाहन के दस्तावेज मांगे गए, जो वह पेश नहीं कर सका।मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऑटो रिक्शा को जप्त कर लिया गया।

आरोपियों के विरुद्ध भविष्य में शांति भंग न करने के लिए धारा 126/135(3) BNSS के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हेतु इस्तगासा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार आरोपी:आयुष बर्मन (26 वर्ष), पुत्र स्व. प्रहलाद बर्मन, निवासी खिरहनी फाटक, वेंकट वार्ड, थाना कोतवाली, कटनी।प्रकाश साहू (32 वर्ष), पुत्र रामचरण साहू, निवासी पुरैनी कुठला, थाना कुठला, कटनी।

रिषी मल्होत्रा (30 वर्ष), पुत्र अनिल कुमार मल्होत्रा, निवासी गायत्री नगर, नीरज टॉकीज के पीछे, थाना कोतवाली, कटनी।पुलिस की अपीलकटनी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या झगड़े की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। त्योहारों के मौके पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

admin

Recent Posts

नगर निगम की सक्रिय पहल: शहर को मिलेगा सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण

नगर निगम का प्रयास है कि इन अभियानों के माध्यम से कटनी को स्वच्छ, सुंदर…

9 hours ago

इन्द्रानगर में चाकूबाजी, जानलेवा हमला; दो आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार

पूर्व अपराधिक इतिहासपुलिस के अनुसार जितेन्द्र ठाकुर पर पहले भी मारपीट का एक मामला दर्ज…

9 hours ago

बिलहरी पुलिस ने सिलेंडर चोरी गिरोह के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, 9 गैस सिलेंडर बरामद

यह कार्रवाई बिलहरी, कुठला, बड़वारा और एनकेजे क्षेत्र के गैस गोदामों में हुई चोरियों के…

9 hours ago

*भीषण गर्मी के बीच बरतरी में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम*

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। वे लंबे समय से स्थायी…

9 hours ago

मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तेजी से प्रगति परकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जनता से सहयोग की अपील

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे प्रगणकों का स्वागत…

1 day ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों में निगमायुक्त सख्त, लापरवाही बरतने वालों पर नोटिस की कार्रवाई

उन्होंने कहा कि समन्वित एवं ईमानदार प्रयासों से ही कटनी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित…

1 day ago

This website uses cookies.