कटनी। जिले से कई थाना दूसरे जिले भेज दिए गए हैं। देर शाम जारी हुई पुलिस की तबादला सूची से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। कई वर्षों से जिले में जमे थाना प्रभारियों को जिले से बाहर भेजा गया है। जिले से जिन थाना प्रभारियों को बाहर भेजा गया है। उनमें कोतवाली टीआई अजय बहादुर सिंह को जबलपुर भेजा गया है। थाना प्रभारी माधवनगर विजय विश्वकर्मा को जिला जबलपुर भेजा गया है। वहीं कुठला थाना प्रभारी अरविंद जैन को अनूपपुर जिला स्थानातरित किया गया है। महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा को जिला उमरिया भेजा गया है। ग्रामीण क्षेत्र के थानों में विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल को रीवा, बरही थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर को जिला नर्मदापुरम, रीठी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय को जबलपुर भेजा गया है। स्लीमनाबाद थाना प्रभारी विपिन सिंह को भी जबलपुर जिले में पदस्थ किया गया है। बहोरीबंद थाना प्रभारी अर्चना जाट को बहोरीबंद से सागर जिला स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा कार्यवाहक निरीक्षक सतीश तिवारी को कटनी से सिवनी, कार्यवाहक निरीक्षक अनीता कुड़ापे को जिला पन्ना, कार्यवाहक निरीक्षक रोहित डोंगरे को कटनी से सागर जिला भेजा गया है। निरीक्षक संजय दुबे को सतना भेजा गया है। ये निरीक्षक आए कटनी जिला अरविंद कुमार चौबे, रीना पांडे शर्मा, शबाना परवेज, अन्नी लाल सैयाम को जबलपुर से कटनी लाया गया है। राजेंद्र प्रसाद मिश्रा को सतना से कटनी लाया गया है। वहीं अनूप सिंह ठाकुर को सागर से कटनी लाया गया है। अभिषेक चौबे को छतरपुर से कटनी लाया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…
कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…
प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…
पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…
कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…
प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…
This website uses cookies.