कटनी (प्रेस नोट): पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिले में बीती रात एक बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान में फरार आरोपियों और वारंटियों पर सख्त कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक विश्वकर्मा ने ऑपरेशन की तैयारियों के लिए कंट्रोल रूम में सभी शामिल अधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी।
थाना रीठी के आपराधिक डेरा बिरुहली और कुठला क्षेत्र के ग्राम खडोला डेरा में विशेष दबिश दी गई।ऑपरेशन की खासियत:पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल: बदमाशों के भागने के सारे रास्ते बंद कर दिए गए। ड्रोन निगरानी की वजह से आरोपी भागने में पूरी तरह नाकाम रहे।भारी पुलिस बल: उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रत्नेश मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में दो टीमों ने सर्चिंग ऑपरेशन चलाया।इसमें निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा, मोहम्मद शाहिद, विजय विश्वकर्मा, अखलेश दाहिया, अनूप सिंह, शैलेन्द्र यादव, महिमा रघुवंशी समेत उपनिरीक्षक, सूबेदार और अन्य स्टाफ सहित करीब 100 जवान शामिल थे।
थाना कुठला, रीठी, एनकेजे, बस स्टैंड चौकी और रक्षित केंद्र की टीमों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता:15 संदिग्ध आरोपी एवं फरार बदमाश गिरफ्तार07 पेटी अवैध शराब का जखीरा बरामद01 भरमार बंदूक, 02 कारतूस, 01 एयर गन और भारी मात्रा में धारदार हथियार जब्तकरीब 2500-3000 नकली सोने के सिक्के बरामद15 संदिग्ध मोटरसाइकिलें जप्तगिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ जारी है।
उनके ऊपर लंबित विभिन्न अपराधों में गिरफ्तारी और बरामदगी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐसे ऑपरेशन लगातार चलाए जाएंगे। ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग अब आम हो जाएगा, जिससे अपराधियों के लिए जिले में छिपना मुश्किल हो जाएगा।
यह अभियान कटनी पुलिस की सक्रियता और तकनीकी क्षमता का बेहतरीन उदाहरण है, जो कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने छब्बू के साथ विवाद के दौरान उसे बुरी…
अपडेट: मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी की जानकारी नहीं आई है, लेकिन जांच तेज…
जिला पुलिस कटनी का यह प्रयास आपात स्थिति में नागरिकों को तेज और संवेदनशील सेवा…
कटनी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या…
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, बच्ची फिलहाल सुरक्षित है और उसकी सेहत में सुधार हो रहा…
नेताओं के संतुलित प्रतिनिधित्व की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही हैं।
This website uses cookies.