कटनी: 9 साल फरार हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के आरोपी राजकुमार यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

कटनी, 10 मार्च 2026 — कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी राजकुमार यादव (30 वर्ष), निवासी बैलट घाट, थाना कोतवाली जिला कटनी, वर्ष 2017 में दर्ज हत्या के प्रयास (धारा 307) और आर्म्स एक्ट के गंभीर मामले में फरार था।

माननीय जिला न्यायालय कटनी द्वारा सत्र प्रकरण क्रमांक 44/18 (अपराध क्रमांक 1525/17) में धारा 294, 307, 34 आईपीसी तथा प्रकरण क्रमांक 1701/17 (अपराध क्रमांक 673/17) में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में स्थाई वारंट जारी किया गया था। तब से वह लगभग 3 वर्षों से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बाहर काम करने चला जाता था।पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (आईपीएस) के निर्देश पर थाना कोतवाली में फरार वारंटियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने मुखबिरों की मदद से लगातार जानकारी जुटाई और एक विशेष टीम गठित की।

आज दिनांक 10 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि राजकुमार यादव लंबे समय बाद अपने घर बैलट घाट के आसपास दिखाई दिया है। थाना प्रभारी ने तुरंत सउनि. प्रहलाद पैकरा सहित टीम को रवाना किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ शुरू की। जैसे ही आरोपी को पुलिस की मौजूदगी का पता चला, वह फिर फरार होने की कोशिश में लगा, लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर सफलतापूर्वक पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत तरीके से माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल झिंझरी, कटनी में दाखिल कर दिया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया, “लंबे समय से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। आज टीम की सतर्कता और समन्वय से उसे पकड़ा जा सका। थाना क्षेत्र के अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द ही दबोचा जाएगा।

“कार्रवाई में प्रमुख भूमिकाइस सफलता में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय, सउनि. प्रहलाद पैकरा, प्र.आर. विरेन्द्र तिवारी, आर. अजय प्रताप, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह एवं मंसूर हुसैन की विशेष भूमिका रही।यह गिरफ्तारी कटनी पुलिस की सतर्कता और फरार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का एक उल्लेखनीय उदाहरण है।

पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

admin

Recent Posts

कोटेश्वर के पास महानदी पुल पर ‘छोटा हाथी’ वाहन में लगी भीषण आग, आधा घंटा बंद रहा यातायात

पुलिस मामले की जांच कर रही है। यातायात अब सामान्य हो गया है, लेकिन पुल…

16 hours ago

नियमों की अनदेखी पर निगम की सख्त कार्रवाई: कटनी के दो मैरिज गार्डन सील

पंजीकृत और अनुमति प्राप्त विवाह स्थलों का ही चयन करें। इससे अनावश्यक कानूनी परेशानी और…

16 hours ago

खिरहनी तालाब विवाद में एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसला: 3.41 एकड़ भूमि फिर से शासकीय घोषित, तालाब का दर्जा बहाल

भूमि को पुनः प्रांतीय सरकार के नाम दर्ज करने और तालाब का दर्जा बनाए रखने…

16 hours ago

भट्टा मोहल्ला में पानी की टंकी और नाले की समस्या से नाराज स्थानीय लोग, नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं…

16 hours ago

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने वेंकट लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, सुधार कार्यों के दिए निर्देश

उन्होंने लाइब्रेरी परिसर के निचले रिक्त स्थान पर स्थायी जल व्यवस्था के लिए बोरिंग कराने…

16 hours ago

This website uses cookies.