Categories: katni city news

Katni railway crime news : कटनी आउटर पर मोबाइल लैपटॉप छीनने वाले दो आरोपी जीआरपी की गिरफ्त में

कटनी। कटनी आउटर पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को जीआरपी ने पकड़ लिया है। ये आरोपी ट्रेन के धीमी होने पर यात्रियों से मोबाइल और लैपटॉप छीन कर भाग जाते थे। आरोपियों के पास से करीब 3 लाख रुपये से अधिक कीमती 19 मोबाइल व दो लैपटॉप बरामद किए गए हैं।
जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि बीती रात एक पैट्रोलिंग के दौरान जीआरपी ने दो संदिग्ध व्यक्ति आकाश मलिक(25) निवासी शंकर टॉकीज सराय मोहल्ला, मंजा सिंह राजपूत(20) निवासी बसस्टैंड को गिरफ्तार किया।
दोनों संदिग्धों से पूछताछ की गई तो दोनों ने कटनी साउथ व कटनी मुड़वारा स्टेशन के आउटर में धीमी होने वाली ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी करना स्वीकार किया। जीआरपी ने बताया कि इन आरोपियों के पास विभिन्न कंपनियों के 19 मोबाइल कीमती 2 लाख15 हजार यह मोबाइल इन आरोपियों ने करीब 6 माह पहले ट्रेनों से चुराए थे। इसके पास से एक लेपटाप कीमत 35 हजार, इसी तरह मंजा के कब्जे से एक लेपटाप कीमत करीब 50 हजार रुपये जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के पास कुल 309999 रुपये का सामान जब्त किया गया। जीआरपी ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

admin

Recent Posts

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

10 minutes ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

13 minutes ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

20 minutes ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

27 minutes ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

31 minutes ago

This website uses cookies.