Categories: katni city news

Katni news : कलेक्टर ने उपार्जित धान के भंडार की मैपिंग कार्य मे कोताही बरतने पर डी.एम. नान और डी.एम. वेयर हाउस को जारी किया नोटिस

तीन दिवस  के भीतर  जवाब देने किया निर्देशित

कटनी । उपार्जित धान के भंडारण की कार्य योजना तैयार नहीं करने और जिला उपार्जन समिति के समक्ष प्रस्तुत नहीं करने सहित मैपिंग कार्य के संपादन में लापरवाही बरतने  पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने म0प्र0  स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पाेरेशन के जिला प्रबंधक और मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कारपोरेशन के जिला प्रबंधक वाय. एस सेंगर को कारण बताओं नोटिस जारी कर 3 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

    मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक के.एल शर्मा को जारी कारण बताओं नोटिस में कहा गया है कि राज्य शासन की धान उर्पाजन की  नीति के परिवहन कार्य योजना तैयार करने के बिंदु निर्धारित है। जिसमें परिवहन मैपिंग प्रोटोकॉल के अनुसार किए जाने उपार्जन केद्रो से गोदामों की मैपिंग इस प्रकार करने के निर्देश थे कि जिले के समस्त परिवहन व्यय न्यूनतम होने उपार्जन के दौरान गोदाम की मैपिंग में भंडारण क्षमता पूर्ण होने की स्थिति में ट्रकों को अन्य गोदामों में भेजने की स्थिति को नियंत्रित करने हेतु डायनॉमिक ट्रक मूवमेंट एण्ड गोडाउन शिफटिेंग  प्रोटोकॉल तैयार किया जाना था। इसके साथ-साथ प्रत्येक गोदाम के डेली अनलोडिंग कैपसिटी प्रविष्टि करते हुए गोदाम एलोकेशन इस प्रकार तैयार करना था  कि ओवरलोडिंग में कम से कम समय लगे लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

    परिवहन मैपिंग के कार्य को ई-उपार्जन पोर्टल पर किए जाने के लिए आपके लॉगिन में सुविधा उपलब्ध कराने के बाद भी उपार्जित धान के भंडारण की कार्य योजना तैयार नहीं की गई । साथ ही जिला उपार्जन समिति के समक्ष भी प्रस्तुत नहीं किया गया। जिला प्रबंधक श्री शर्मा द्वारा एक समय पर एक उपार्जन केंद्र की मैपिंग एक अथवा एक अथवा एक से अधिक गोदाम में की गइ। साथ ही एक से अधिक उपार्जन केन्द्रों की मैपिंग अथवा एक से अधिक गोदाम में की गई। जिसमें स्पष्ट नहीं होता कि किस उपार्जन केंद्र की धान किस गोदाम में अनलोडिंग की जाना है

   जिला प्रबंधक नान श्री शर्मा द्वारा उपार्जन केंद्र की गोदाम से मैपिंग की स्पष्टता नहीं होने के कारण परिवहन  कर्ता द्वारा उठाया गया।  और न्यूनतम दूरी से अधिक दूरी पर स्थित गोदाम में धान का भंडारण कराया गया। साथ ही समय- सीमा बैठक में भी मैपिंग संबंधी आधी -अधूरी जानकारी प्रस्तुत की गई जो मैपिंग कार्य  में लापरवाही का द्योतक है। और अनुशासनहीनता का   परिचायक है ।कलेक्टर श्री प्रसाद ने श्री शर्मा से इस संबंध में तीन दिवस के भीतर कारण बताओं नोटिस जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

इसी प्रकार मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक वाय एस सेंगर द्वारा भी उपार्जन कार्य के प्रति रूचि न लेकर अपने पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरती गई।जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिला प्रबंधक श्री सेंगर से तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं ।अन्यथा की स्थिति में दोनों अधिकारियों को नियमानुसार  कार्रवाई प्रस्तावित करने की चेतावनी दी गई है।

admin

Recent Posts

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

8 minutes ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

12 minutes ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

19 minutes ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

26 minutes ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

30 minutes ago

This website uses cookies.