Categories: katni city news

Katni railway news: क्रेन का वायर टूटा, गिरी मालगाड़ी की बोगी, आक्रोशित कर्मचारियों ने किया टूल डाउन

कटनी। मई में ही क्रेन के वायर टूटने से एक मालगाड़ी की बोगी काम कर रहे कर्मचारियों के ऊपर गिरने से बची थी। इसके बाद रविवार सुबह साढ़े 9 बजे भी इसी तरह का हादसा हो गया।
आरओएच एनकेजे में बोगियों के सुधार का कार्य किया जाता है। सुधार के लिए क्रेन के माध्यम से मालगाड़ी की बोगियों को उठाया जाता है। इसी दौरान क्रेन का वायर टूट गया और यह हादसा हो गया। अच्छा था कि इस घटना से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन यहां पर घटना के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हो गए और काम बंद कर दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि रेलवे किसी बड़़ी घटना का इंतजार कर रहा है। यही कारण है कि इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। इसके बाद भी कोई ऐहितियातन उपाय नहीं किए जा रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद काम शुरू हो पाया।  
हादसे के बाद रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे के शेड की वायर रोप की गुणवत्ता के ऊपर सवाल खड़े किए।  कर्मचारियों का कहना है कि कार्य के दौरान आए दिन हादसे के आशंका बनी रहती है। कर्मचारी जान जोखिम में डालकर कार्य करते है।  घटना की सूचना के बाद आरओएच की डीएमई विजय कुमार सिंह पहुंचे। घटना की इंटरनल जांच के लिए कमेटी बनाई है। आज हुई घटना के बारे में वह सभी जानकारी रेलवे प्रबंधन को सौंपेंगे। इसके बाद इस तरह की घटनाएं न हों इसके लिए ऐहितायतन उपाय किए जाएंगे। इसके बाद कर्मचारियों ने काम शुरू किया।  

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

18 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

18 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

19 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.