Katni news: गायत्री नगर पुलिया के पास मालगाड़ी डिरेल, बिलासपुर रूट पर रेल यातायात प्रभावित

रेलवे सूत्रों के अनुसार, मालगाड़ी में कुल 52 डिब्बे थे, जिनमें से एक डिब्बा तकनीकी खराबी के कारण डिरेल हो गया

कटनी, 23 सितंबर 2025: मंगलवार को कटनी जंक्शन के समीप गायत्री नगर पुलिया के पास एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बचा।

सतना से जिप्सम लोड कर बिलासपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी का एक डिब्बा अचानक पटरी से उतर गया, जिससे बिलासपुर रूट पर रेल यातायात बाधित हो गया।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, मालगाड़ी में कुल 52 डिब्बे थे, जिनमें से एक डिब्बा तकनीकी खराबी के कारण डिरेल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आया और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए गए।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी दल मौके पर पहुँचकर डिरेल डिब्बे को वापस पटरी पर लाने में जुट गए।

रेल अधिकारियों ने बताया कि राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं और ट्रैक को जल्द से जल्द क्लियर करने की कोशिश की जा रही है।

हादसे के कारण बिलासपुर रूट पर कुछ ट्रेनों के परिचालन में विलंब की संभावना है। रेलवे ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और स्टेशन पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से अपडेट लेने की अपील की है।

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

3 hours ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

3 hours ago

कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से लिया जिले की कानून-व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

4 hours ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

4 hours ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

4 hours ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

4 hours ago

This website uses cookies.