Categories: katni city news

Katni railway news: मालगाड़ी अवपथन के चलते रेल यातायात प्रभावित, रेलवे ने किया बुलेटिन जारी

कटनी। 14 अगस्त 2024 को जबलपुर मंडल मेंअसलाना-पथरिया के मध्य गुड्स ट्रेन के अवपथित हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया था। जिसके चलते कटनी-बीना रेलखण्ड से गुजरने वाली कुछ रेलगाड़ियों को निरस्त/आंशिक निरस्त एवं परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही है। जारी बुलेटिन 06 एवं 07 पर आधारित रेलगाड़ियों की जानकारी इस प्रकार है।
शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ऑर्जिनेट रेलगाड़ियां :-*

1) गाड़ी संख्या 06604 कटनी मुड़वारा – बीना मेमू ट्रेन दिनाँक 15 अगस्त 2024 को दमोह स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जा रहा है। यानी दमोह से बीना आंशिक निरस्त रहेगी।
2) गाड़ी संख्या 06603 बीना -कटनी मुड़वारा मेमू ट्रेन दिनाँक 16 अगस्त 2024 को दमोह से शॉर्ट ऑर्जिनेट किया जा रहा है। यानी अपने प्रारम्भिक स्टेशन बीना के बजाय दमोह से प्रारम्भ होगी। 

*रेलगाड़ियां जो परिवर्तित मार्ग से चलेंगी :-*

1) दिनांक 14 अगस्त 2024 को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 19490  गोरखपुर – अहमदाबाद एक्सप्रेस को वाया कटनी-जबलपुर-इटारसी-संत हिरदारामनगर  होकर गंतव्य को जा रही है।
2) दिनांक 14 अगस्त 2024 को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 15559 दरभंगा – अहमदाबाद अंतोदय एक्सप्रेस को वाया कटनी-जबलपुर-इटारसी-संत हिरदारामनगर होकर गंतव्य को जा रही है।
3) दिनांक 15 अगस्त 2024 को भोपाल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 18235 भोपाल – बिलासपुर एक्सप्रेस को वाया इटारसी-जबलपुर-कटनी साउथ होकर गंतव्य को जा रही है।
4) दिनांक 15 अगस्त 2024 को जबलपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22181 जबलपुर – हज़रत निज़ामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस को वाया इटारसी-भोपाल-बीना- ललितपुर होकर गंतव्य को जा रही है।
5) दिनांक 15 अगस्त 2024 को अम्बिकापुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22407 अम्बिकापुर – हज़रत निज़ामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस को वाया कटनी-सतना-ओहन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर गंतव्य को जा रही है।

    यात्रियों से अनुरोध है कि रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

3 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

3 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

3 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.