Categories: katni city news

Katni railway news: पश्चिम मध्य रेल पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों की 14 फेरे चलाएगा

 कटनी। रेल प्रशासन द्वारा श्राद्धपक्ष के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति एवं जबलपुर-गया-जबलपुर के मध्य पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों की 14 सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। इन स्पेशल ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। इन पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है :-

*रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन (07 सेवाएं)*

01667 पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 16.09.2024, 21.09.2024, 26.09.2024 एवं 01.10.2024 को दोपहर 13:20 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08:20 बजे गया पहुँचेगी। (04 सेवाएं)

01668 पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.09.2024, 24.09.2024 एवं 29.09.2024 को दोपहर 15:10 बजे गया से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:20 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। (03 सेवाएं)

*ठहराव :-* विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पंडितदीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, देहरी ऑन सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड। 

*जबलपुर-गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन (07 सेवाएं)*

01701 पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 18.09.2024, 23.09.2024 एवं 28.09.2024 को रात 19:35 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08:20 बजे गया पहुँचेगी। (03 सेवाएं)

01702 पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 17.09.2024, 22.09.2024, 27.09.2024 एवं 02.10.2024 को दोपहर 15:10 बजे गया से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08:00 बजे जबलपुर पहुंचेगी। (04 सेवाएं)

*ठहराव :-*  सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, देहरी ऑन सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड। 

 *रेलयात्री 01 सितम्बर 2024 से किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है।* 

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

11 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

12 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

12 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

12 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.