Categories: katni city news

Katni railway news मैहर दर्शन कर लौट रहे परिवार के तीन सदस्य कटनी स्टेशन में हुए बेहोश, जहर खुरानी की आशंका

कटनी।मैहर से मां शारदा के दर्शन कर लौट रहे परिवार के तीन सदस्य कटनी स्टेशन में बेहोश हो गए। बीती रात हुई इस घटना के बाद स्टेशन में हडक़ंप मच गया। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार परिवार जबलपुर का यह परिवार मैहर से कटनी ही आ रहा था। यहां पर इनकी अपने किसी रिश्तेदार के यहां रुकने की योजना थी।
यहां पर किसी अनजान बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा दिया पानी पीने की की वजह से परिवार के तीन सदस्यों की तबियत कटनी स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही बिगड़ गई। यह हरिद्वार जबलपुर ट्रेन स्टेशन पर अचानक ट्रेन से उतरने के बाद तबियत बिगड़ जाने के कारण पति-पत्नी और बच्ची को इलाज के लिए आरपीएफ ने शासकीय जिला अस्पताल कटनी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी बच्ची व पति की हालत में सुधार हो गया है।
अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुनील सिंह अपनी पत्नी पूजा ठाकुर के साथ जबलपुर से मैहर गया था। मैहर से कटनी आकर एक दिन रुकने की योजना थी। मैहर से वे लोग कटनी पहुंचे। कटनी स्टेशन में ट्रेन से उतरने के बाद ही पति पत्नी और बेटी की तबियत बिगड़ गई। बच्ची के अलावा पति पत्नी बोल पाने की स्थिति में नहीं थे। छोटी बेटी वंशिका होश में थी। उसने बताया की उनके पापा और मम्मी और छोटे भाई को एक बुजुर्ग ने पानी पिलाया था और जैसे ही सभी कटनी में उतरे वह बेहोश हो गए। जीआरपी ने बताया कि परिवार के सदस्यों का बयान लिया गया है। वह देर से रखा खाने के कारण ही बीमार हुए होंगे। अब सभी ठीक हैं। जहर खुरानी आशंका कम इसलिए लग रही है क्योंकि उनका सामान पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं उनकी अस्पताल की रिपोर्ट भी नार्मल बताई गई है। फिर भी जीआरपी पूरे मामले की जांच में जुटी है जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

3 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

3 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

3 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.