कटनी। शनिवार सुबह मुड़वारा रेलवे स्टेशन के सामने ग्रेड सैपरेटर के पिलर में काम कर रहा एक कर्मचारी गिर गया। जानकारी के अनुसार कर्मचारी ग्रेड सेपरेटर के पिलर में कांक्रीट ग्राइंडिंग का कार्य कर रहा था। पिलर से नीचे गिरने के कारण उसके कमर और सिर में गंभीर चोट आई है। इसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय कर्मचारी ने सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाया था। इन्हीं सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते यह हादसा हुआ।
पुलिस ने बताया कि एनकेजे थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी गोविंद तिवारी (34) को ग्रेड सेपरेटर के लिए बनाए गए पिलर में चढक़र कांक्रीट ग्राइंडिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर पिलर से फिसल गया और वह नीचे गिर गया। एक लोहे की प्लेट भी पिलर से उसके ऊपर गिरी है। हादसे में उसके सिर और कमर में गंभीर चोट आई है। घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली मामले की जांच कर रही है।
लोग खुलकर कह रहे हैं — नगर निगम में घूसखोरी और साठगाँठ अब चरम पर…
पुलिस एंबुलेंस चालक की लापरवाही के पहलू की जांच कर रही है।
कटनी पुलिस की अपील:किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस…
कोतवाली पुलिस का यह अभियान चोरी की घटनाओं को रोकने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई…
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशा तस्करी की कोई भी सूचना…
अदालत ने बालिका की मासूमियत के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को उचित सजा देकर…
This website uses cookies.