Categories: katni city news

Katni Rithi news सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

गुरुवार को रीठी वायपास पर सुबह लगभग दस बजे की घटना, लापरवाह पिकअप चालक ने मारी जोरदार टक्कर

कटनी, रीठी। मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहे एक वृद्ध को पिकअप वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी और हादसे में पिकअप वाहन भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसा। हादसे में वृद्ध घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पिकअप वाहन का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।  जानकारी के अनुसार रीठी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत डांग निवासी बालचंद जैन गुरुवार की सुबह किसी काम से रीठी मुख्यालय आए हुए थे और काम निपटाकर पुन: अपनी टीव्हीएस एक्सल गाड़ी में सवार होकर गांव डांग की जा रहे थे। बालचंद जैसे रीठी के डांग चौराहे स्थित बायपास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार आ रहे पिकअप क्रमांक एमपी 20 जीए 5981 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए वृद्ध बालचंद जैन को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बालचंद गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के चिकित्सकों द्वारा गहन चिकित्सा के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बताया गया कि बालचंद जैन की गंभीर स्थिति होने पर उन्हें कटनी से जबलपुर रेफर किया गया था। जहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गंभीर चोटें होने के कारण शुक्रवार को इलाज के दौरान बालचंद ने जबलपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। रीठी पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पिकअप वाहन चालक पर मामला दर्ज कर मौके से फरार हुए उक्त पिकअप वाहन की तलाश कर रही है। रीठी पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

admin

Recent Posts

*कटनी: बाबू वंशस्वरूप वार्ड में नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण, गुणवत्ता और वेंटिलेशन पर जोर*

समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…

16 minutes ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 hour ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

1 hour ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

1 hour ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

1 hour ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

2 hours ago

This website uses cookies.