Categories: Uncategorized

Katni vilayatkala news स्कूल के अंदर छात्रा को सांप ने काटा  गंभीर हालत में छात्रा पहुंची जिला अस्पताल

कटनी। बड़वारा क्षेत्र के विलायत कला में बाबू वनवासी स्कूल की छात्रा  को सांप ने काट लिया। यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। स्कूल में सांप काटने की इस घटना से पूरे स्कूल में हड़कंप की स्थिति बन गई। आनन-फानन में छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा लाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पातल रेफर किया गया।  मामले में मिली जानकारी के अनुसार 11वीं की छात्रा अर्चना चौधरी रोज की तरह अपने स्कूल आई थी। इस दौरान वह स्कूल में बाउंड्री के अंदर ही लगे फूलों के पास गई थी। इसी दौरान उसे किसी अज्ञात जंतु ने डंस लिया। बड़वारा बीएमओ डॉ अनिल झामनानी ने बताया कि उसे शरीर में दो निशान थे। वह सर्प दंश जैसा ही था। बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसकी हालत बिगडऩे लगी थी इसलिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर किया गया।  स्कूलों में साफ सफाई के नहीं इंतजाम  स्कूलों में साफ-सफाई के इंतजाम नहीं होने से स्कूली छात्रों को लगातार जीवजंतुओं का खतरा बना है। स्कूलों में प्रबंधन द्वारा पर्याप्त साफ-सफाई के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। इससे अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं।  

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

18 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

18 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

18 hours ago

कटनी: शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…

18 hours ago

कटनी: यातायात पुलिस ने NH-30 के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम के लिए लिया सक्रिय कदम

कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…

19 hours ago

ट्रक पुल से नीचे गिरा, फिर भी ड्राइवर बच गया! गांव वालों ने दिखाई जज्बात की मिसाल

प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…

19 hours ago

This website uses cookies.