कटनी । स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भूला के आश्रित गांव चपोहला में किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। आपदा प्रबंधन की टीम ने करीब एक घंटे के रेस्क्यू के बाद शव को निकाला। पुलिस ने बताया कि शिवम सिंह पिता अशोक सिंह गौड़ (15) की तालाब में नहाते के वक्त डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यहां पर करीब पांच लड़के तालाब में नहा रहे थे। इसी दौरान एक बालक तालाब में गहरे में चले जाने के कारण डूब गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बालक को ढूंडने का प्रयास किया लेकिन बालक नहीं मिला। इसके बाद इसकी सूचना स्लीमनाबाद थाना में दी गई। टीआई विपिन सिंह अपने मौके पर स्टॉफ के साथ पहुंचे जब बालक नहीं मिला तो रात में करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से डिस्ट्रिक कमांडेंट होम गार्ड राजेश शर्मा को सूचना दी गई। उन्होंने एसडीआरएफ के आठ जवानों को सुबह सात बजे जिले से रवाना किया। इसके बाद किशोर के शव को ढूंडने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया। करीब एक घंटे तक सर्चिंग के बाद युवक का शव करीब 10 बजे निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार किशोर की तलाश के लिए एसडीआरएफ के जवानों ने कांटा डाला जिसमें फंसकर बाहर आ गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग प्रकरण दर्ज कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.