Categories: katni city news

Katni umariyapan news तालाब में डूबने से मौत बालक की मौत

उमरियापान के रानीताल तालाब का मामला

कटनी। सोमवार की सुबह 11 बजे उमरियापान के रानी तालाब में डूबने से बालक की मौत हो गई। बालक अपने साथी के साथ तालाब स्थित पान बरेजा देखने गया था। इसी दौरान बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। उमरियापान कटराबाजार निवासी ओम चौरसिया पिता आशीष चौरसिया उम्र 15 वर्ष अपने एक दोस्त के साथ तालाब के समीप पान बरेजा देखने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने वह तालाब की गहराई में चला गया। जिसे डूबता देख दोस्त ने दौड़ लगाकर आसपास काम कर रहे लोगों से बचाने की गुहार लगाई। लेकिन जब तक लोग तालाब पहुंचे। तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। बालक सरस्वती उमा विधालय उमरियापान में कक्षा दसवीं का छात्र रहा। । सूचना के बाद उमरियापान पुलिस ने मौके पर पहुंची ।पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा। घटना से पूरे उमरियापान में मातम पसर गया। पोस्टमार्डम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक ओम चौरसिया अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहिन है। बालक की मौत से पूरा परिवार शोक में डूब गया। बेहद गमगीन माहौल में बालक का अंतिम संस्कार किया गया।

admin

Recent Posts

निगम की सख्त कार्रवाई: इंदिरा आवास योजना के 12 अनधिकृत कब्जाधारियों को हटाया, शासकीय संपत्ति अतिक्रमण मुक्त

शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सही मायनों में लागू करने की दिशा में एक सकारात्मक…

13 hours ago

कटनी टॉप-10 में: सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण में छठा स्थान, पुलिस-नगर निगम-पंचायत को भी ‘ए’ ग्रेड

आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उन्हें जल्द से जल्द समाधान उपलब्ध कराने में…

13 hours ago

किराये के मकान में 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

स्थानीय लोगों ने बताया कि सेजल शांत स्वभाव की लड़की थी और नियमित रूप से…

13 hours ago

राहुल गांधी का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया एनएसयूआई ने जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर,

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

14 hours ago

This website uses cookies.