google1b86b3abb3c98565.html

कटनी पुलिस अधीक्षक ने ली जनरल परेड की सलामी, फिटनेस और अनुशासन पर जोर

0

यह पूरा कार्यक्रम पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने, फिटनेस सुधारने और आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रखने का हिस्सा था।

यह पूरा कार्यक्रम पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने, फिटनेस सुधारने और आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रखने का हिस्सा था।

कटनी (ब्यूरो): पुलिस बल को अधिक अनुशासित, फिट और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने शुक्रवार को रक्षित केन्द्र कटनी में जनरल परेड एवं शस्त्र संचालन कार्यक्रम की अध्यक्षता की।कार्यक्रम का आयोजन22 मई 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की सलामी ली गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया सहित जिले के विभिन्न थानों, यातायात शाखा और रक्षित केन्द्र के लगभग 105 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों-कर्मचारियों की वेशभूषा, अनुशासन, कदमताल और स्कॉट ड्रिल का गहन निरीक्षण किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को प्रोत्साहित किया गया, जबकि कमियों वाले कर्मचारियों को सुधार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।शस्त्र संचालन का रोचक टॉस्ककार्यक्रम में एक दिलचस्प टॉस्क दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी को 30 सेकंड के अंदर 9 एमएम पिस्टल खोलने और फिर से असेंबल करने का लक्ष्य दिया। स्वयं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने मात्र 23 सेकंड में यह कार्य पूरा कर सभी को प्रेरित किया।

उन्होंने निर्धारित समय में टॉस्क पूरा करने वाले कर्मचारियों के लिए ₹5000 नगद पुरस्कार की घोषणा भी की, जिससे माहौल उत्साह से भर गया।वाहनों का निरीक्षण और पुलिस दरबारपरेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त पुलिस वाहनों का विस्तृत निरीक्षण किया और उनके रख-रखाव, उपयोगिता एवं बेहतर प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कार्यक्रम के अंत में पुलिस दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आर्थिक, पारिवारिक, स्वास्थ्य, वेतन, अवकाश एवं विभागीय समस्याओं को ध्यान से सुना गया और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।उद्देश्य

यह पूरा कार्यक्रम पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने, फिटनेस सुधारने और आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रखने का हिस्सा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *