कटनी।तीन बार तलाक कहकर पत्नी को घर से बाहर निकालने वाले पति पर मामला दर्ज किया गया है। पति के साथ सास और ससुर पर भी मामला कायम किया गया है।
कोतवाली थाना अंतर्गत अहमद नगर निवासी महिला ने आरोप लगाया था कि साथ करीब पंद्रह दिन पहले पति आमीर खान ने द्वारा मारपीट की गई थी। इसके बाद तीन बार तलाक बोलते हुए घर से निकाल दिया। महिला ने आरोप लगाया था कि इस मामले में ससुर की भी भूमिका रही। यह मामला थाने से होते हुए महिला परामर्श केन्द्र पहुंचा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश भी सदस्यों ने की, लेकिन दोनों परिवारों के बीच बात नहीं बनी। जिसके बाद महिला एसपी के पास पहुंची और तीन तलाक केस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराने का आवेदन दिया। महिला का निकाह करीब एक वर्ष पहले हुआ था। महिला ने आरोप लगाया है कि निकाह के कुछ दिन बाद से ही पति महिला के प्रताडि़त करने लगा। एसपी अभिजीत रंजन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे। विवेचना और परिवार के अन्य सदस्यों के कथन लेने के बाद पुलिस ने तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला कायम किया गया है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.