Categories: katni city news

Katni crime news :कटनी के कुठला थाना में ससुराल से चुराई मोपेड जंगल में ले जाकर लगा दी आग

कटनी।कटनी के कुठला थाना अंतर्गत एक पति अपनी पत्नी की प्रगति को देख नहीं पाया। इसके पीछे वजह यह थी कि पत्नी ने एक नई मोपेड खरीद ली थी।
कुठला थाना अंतर्गत मायके में रह रही पत्नी के मोपेड उसके पिता के आंगन से पति ने उसे चुराया और आग लगा दी। इस घटना में महिला के के नंदोई ने भी साथ दिया था। घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस आरोपी तक पहुंची। इससे पहले कुठला थाना अंतर्गत मदनपुरा निवासी एक महिला ने अपने मोपेड वाहन के चोरी हो जाने की रिपोर्ट कुठला थाना में लिखवाई थी।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार मिथलेश कुमारी पटेल(28)निवासी मदनपुरा गांव कटनी के द्वारा पुलिस थाना कुठला में अपनी नई मोपेड एमपी21 एस 4539 के चोरी हो जाने की रिपोर्ट लिखवाई थी। इसकी कीमत 96 हजार 800 रुपये थी। टीआई कुठला अरविंद जैन ने बताया कि घर के आंगन से नई मोपेड के चोरी जाने मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें इस महिला के पति चंदूलाल पटेल(36) निवासी ग्राम कैलवारा कला थाना कुठला वि आरोपी नंदोई गुरुचरण पटेल (37) निवासी ग्राम मतवार पड़रिया को एक्टिवा मोटर चोरी करने व चोरी की थी।  इसके बाद मदनपुरा के सुनसान जंगल में जला दी थी। पुलिस ने बताया कि पूरी तरह जली हुई एक्टिवा मोपेड जिसका सिर्फ लोहे का जला हुआ ढांचा बचा है को जब्त किया गया है। एक्टिवा मोपेड को पूरी तरह जला देने के बावजूद भी मोपेड के इंजन और चेसिस में उत्तीर्ण इंजन नंबर और चेसिस नंबर सुरक्षित रहने से पुलिस द्वारा बरामद चोरी के वाहन की शिनाख्त भी हो चुकी है।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी पति चंदूलाल पटेल ने बताया कि सन 2012 में  मिथिलेश कुमारी पटेल से विवाह हुआ था। लेकिन पति पत्नी के बीच ना बनने से कटनी न्यायालय में तलाक का प्रकरण लगाया गया है। इसी बात से वह पत्नी से रंजिश रख रहा था।  इसलिए 9 व 10 मार्च की दरमियानी रात अपने जीजा शिवचरण पटेल के साथ ग्राम मदनपुरा में मिथिलेश कुमारी पटेल के पिता राम कृपाल पटेल के घर के आंगन में रखी एक्टिवा मोपेड को चोरी कर मदनपुरा के पास जंगल में ले जाकर जलाकर नष्ट कर दी थी।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

5 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

6 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.