google1b86b3abb3c98565.html

कटनी: माधवनगर और उमरियापान में चोरों का धावा,

0

पुलिस अधीक्षक ने चोरी की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने चोरी की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कटनी। जिले में चोरों की बेखौफ गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। बीती रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने पुलिस की मौजूदगी को चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। एक किराना दुकान में सेंधमारी कर नकदी व सामान लूट लिया, तो दूसरे मामले में सूने मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उड़ा लिए गए।1. माधवनगर: किराना दुकान में सेंधमारीमाधवनगर थाना क्षेत्र के पप्पू चौक स्थित मोहन किराना स्टोर चोरों का निशाना बना। चोरों ने रात के अंधेरे में दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और काउंटर के दराज से लगभग 2,000 रुपये की नकदी चुरा ली।इसके अलावा चोरों ने दुकान से कीमती सामान भी उठा लिया, जिसमें तेल के डिब्बे, काजू, बादाम, राजश्री गुटखा और शैंपू के पाउच शामिल हैं।

कुल चोरी गए माल की कीमत लगभग 9,000 रुपये बताई जा रही है।फरियादी राजेश कुमार नागवानी (उम्र 38 वर्ष, निवासी गुरुनानक धर्मशाला के पास, रावर्ट लाइन) की शिकायत पर माधवनगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध क्रमांक 569/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।2. उमरियापान: सूने मकान से 50 हजार के जेवरात चोरीदूसरी बड़ी चोरी उमरियापान थाना क्षेत्र के ग्राम धनवाही में हुई। यहां रहने वाले राजेश कुमार पटेल (उम्र 48 वर्ष) के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया।चोरों ने घर का मुख्य ताला तोड़कर अंदर घुसा और अलमारी की तलाशी ली। उन्होंने सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए, जिनमें झुमकी, माला, अंगूठी, चांदी के सिक्के, संतान सांती की चूड़ी, पायल और बिछिया शामिल हैं।

साथ ही घर में रखे 20,000 रुपये नकद भी चोरी कर लिए।चोरी गए जेवरात व नकदी की कुल अनुमानित कीमत 50,000 रुपये बताई जा रही है। फरियादी की शिकायत पर उमरियापान पुलिस ने अपराध क्रमांक 196/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।पुलिस जांचदोनों मामलों में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आसपास के इलाकों में छानबीन तेज कर दी है।

पुलिस अधीक्षक ने चोरी की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *