Categories: katni city news

Katni vijayraghavgarh News : विवाद के बाद महिला के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ा ने का प्रयास

कटनी । जिले के विजयराघवगढ़ के कारीतलाई ग्राम मे झगड़े का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो 7 जुलाई का बताया जा रहा है । जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष नें तों जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में जबरजस्ती ट्रैक्टर लेकर खेती की जमीन पर घुस कर चारों तरफ गोल गोल तेज गति से ट्रैक्टर चलाने लगा,जब दूसरे पक्ष ने मना किया तों वह तेज गति से खेत में दौड़ा रहा ट्रैक्टर महिला पर चढ़ाने का प्रयास किया । जिस पर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय कटनी मे भर्ती कराया गया है जिसका उपचार जारी है । घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा पुलिस मे दर्ज कराई गई है पुलिस मामलें की विवेचना मे जुट गई है

बता दें कि विजयराघवगढ़ के कारीतलाई ग्राम में मीरा बाई विश्वकर्मा के परिवार और ओमप्रकाश विश्वकर्मा के परिवार के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के नाम जमीन है तो दूसरे पक्ष आधी जमीन पर अपना हक कब्जा चाहता है । आरोप है कि शुक्रवार की सुबह एक पक्ष इसी जमीन पर कब्जा करने पहुंच गया और दूसरे पक्ष ने मना किया तों उसने खेत मे दौड़ा रहा ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया जिसमे 60 वर्षीय मीरा बाई विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला के परिजनों ने कहा कि जमीन को लेकर लंबे समय से ओमप्रकाश विश्वकर्मा से उनका विवाद चल रहा है। गत 7 जुलाई की सुबह लगभग 9:00 बजे ओम प्रकाश अपना ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने पहुंच गया जब उसे मना किया तो उसने पागलों की तरह ट्रैक्टर खेत में दौड़ते हुए मीरा बाई विश्वकर्मा के परिजनों के ऊपर चढ़ाना चाहा। जिसमें मीराबाई ट्रैक्टर की चपेट में आ गई,काफी देर हंगामा होने पर गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए।

admin

Recent Posts

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

3 hours ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

3 hours ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

3 hours ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

3 hours ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

3 hours ago

This website uses cookies.