Categories: katni city news

Katni Vijayraghavgarth News साइकिल सवार को टक्कर मारकर भागा ट्रक, मोड़ पर पलटा, चालक की हालत गंभीर

विजयराघवगढ़-कैमोर मार्ग पर देवरी मझगवां के समीप हुआ सड़क हादसा


कटनी।विजराघवगढ़ कैमोर सड़क पर देवी मझगवां के पास एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।साइकिल सवार को टक्कर मारकर घायल करने के बाद भाग रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक बेलगाम हो कर पलट गया। इस घटना में जहां ट्रक बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया। इस घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया‌ कंडक्टर को भी चोटें आईं। जानकारी अनुसार सीमेंट से लोड ट्रक क्रमांक एमपी 19 एचए 2921, कैमोर से कटनी की तरफ जा रहा था। ट्रक विजयराघवगढ़-कैमोर मार्ग पर देवरी मझगवां के आगे पहुंचा तो चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चला कर वहां से गुजर रहे साइकिल सवार तिलक चौक निवासी शोभाराम रजक को टक्कर मार कर घायल कर दिया। साइकिल सवार को टक्कर मारकर जब चालक ट्रक लेकर भाग रहा था।इसी समय मोड़ के समीप वाहन बेलगाम हो कर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक अमरैयापार निवासी विपिन सिंह गौंड पिता हरी सिंह गौंड उम्र 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक मुकेश सिंह पिता मनसुख सिंह निवासी अमरैयापार भी घायल हुआ। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ भेजा गया जहां ट्रक चालक की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना में घायल हुए साइकिल सवार शोभाराम रजक को भी रेफर कर दिया गया जबकि ट्रक के कंडक्टर को मामूली चोटें आने के कारण उसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

9 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

10 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

10 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.