Categories: katni city news

Katni news : मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में मोटर साइकिलों के उड़े पखच्चे एक दो की मौत तीन गंभीर

राखी त्योहार पर हादसों ने बहनों से छीन लिए उनके दो भाई

कटनी। मोटर साइकिलों की भिड़ंत में मोटर साइकिलों की परखच्चे उड़ गए। इन हादसो में एक की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर बनी है। हादसों ने बहनों से उनके भाई छीन लिए।
उमरियापान में बहन को बाजार से खरीददारी करवाकर लौट रहे भाई की दूसरी मोटर साइकिल से हुई टक्कर के बाद दर्दनाक मौत हो गई। उमरियापान के बनहरी में मंगलवार शाम करीब चार बजे हुए इस हादसे के बाद मातम का माहौल है। वहीं इस घटना में दूसरी मोटर साइकिल सवार धरवारा गांव निवासी युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए कटनी रेफर किया गया है।  
 सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से सभी घायलों को उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने बताया कि बनहरी निवासी लवकेश कोल(24) अपनी बहन सरस्वती कोल(30) को लेकर मोटरसाइकिल से बाजार से लेकर वापस आ रहा था, त्यौहार के मद्देनजर दोनों भाई बहन उमरियापान बाजार में खरीददारी के लिए गए थे। इसके बाद वह उमरियापान से वापस अपने गांव के लिए निकले ही थे। इसी बीच प्रेम ढाबे के सामने से ढीमरखेड़ा से ग्राम धरवारा की ओर जा रहे धरवारा निवासी संजय कोल(30) मोटरसाइकिल सवार ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।  मामले में मर्ग प्रकरण दर्ज करवाते हुए शव को पीएम के लिए भिजवाया है। दूसरे युवक संजय को कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कैमोर में मोटरसाइकिलें टकराईं
कैमोर पुलिस ने  बताया कि कैमोर  में  दो मोटर साइकिलों की भीषण भिडंत हो गई। यह हादसा देर रात हुआ। इसमें  दिलीप सिंह चौहान निवासी अमरैयापार कैमोर और  दीपक कोरी धनेड़ी विजयराघवगढ़ घायल हुए हैं। विजयराघवगढ़ की मोटर साइकिलों में तेज भिडंत हो गई। पुलिस की मदद से उन्हें विजयराघवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया लेकिन उन दोनों की बेहद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया है। यहां भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बड़वारा के गुड़ा मोड़ में हादसा
   बड़वारा थाना अंतर्गत गुढ़ा मोड़ के राष्टीय राजमार्ग  में हुए सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह अपनी पत्नी को लेने बरही के उबरा जा रहा था। पुलिस ने बताया कि युवक सौरभ चौबे निवासी पिता जानकी प्रसाद चौबे(25) निवासी बिलायत खुर्द थाना बड़वारा गुड़ा मोड़ के सामनेअपनी मोटर साइकल से जा रहा था। इसी दौरान गुढ़ा मोड़ के पास जा रहे ट्रक को उसने ओवर टेक करने का प्रयास किया। इसी समय सामने से एक कार क्रमांक एमपी 20 सीएच 8640 सामने से आ गई। युवक अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था।


admin

Recent Posts

*कटनी: बाबू वंशस्वरूप वार्ड में नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण, गुणवत्ता और वेंटिलेशन पर जोर*

समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…

8 minutes ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 hour ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

1 hour ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

1 hour ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

1 hour ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

1 hour ago

This website uses cookies.