कटनी।एक व्यापारी का जल्द ही होना था पेट्रोलपंप का शुभारंभ बस की टक्कर ने उसकी सांसे छीन लीं।जानकारी के अनुसार टू व्हीलर एजेंसी संचालक संतोष ताम्रकार विजयराघवगढ़ में टू व्हीलर एजेंसी संचालक थे। उनके पेट्रोल पंप का दीवाली पर शुभारंभ होना था। इसी तैयारी के लिए वह कटनी आ रहे थे लेकिन यह हादसा हो गया।
घटना के बाद पूरे विजयराघवगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार कटनी विजयराघवगढ़ सडक़ के भैंसवाही मोड़ के पास सोमवार सुबह हुए सडक़ हादसे में एक 60 वर्षीय व्यापारी संतोष ताम्रकार की मौत हो गई। स्कूटी से विजयराघवगढ़ से कटनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें जिला अस्पताल कटनी लाया गया। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और मामले की जांच में जुट गई है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.