google1b86b3abb3c98565.html

कुठला पुलिस की बड़ी सफलता: एक पिस्टल और तीन धारदार चाकू बरामद, तीन आरोपी व एक नाबालिग गिरफ्तार

0

जनता से अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

जनता से अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

💥कटनी, 19 जून 2026 – कुठला पुलिस ने रात के अंधेरे में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल और तीन धारदार चाकू सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग विधि उल्लंघनकारी बालक को भी धारदार चाकू के साथ अभिरक्षा में लिया गया है। यह कार्रवाई आमजन को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने की दिशा में कटनी पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

घटना का विवरणदिनांक 18 जून 2026 की रात्रि में कुठला पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी। ग्राम पिलौंजी के पिलौंजी मोड़ पर आदर्श कुशवाहा (पिता राजकुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी कन्हवारा, थाना कुठला) को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल बरामद की गई।इसी क्रम में ट्रांसपोर्ट नगर और इन्द्रानगर पुल के पास से अनुराग पटेल (पिता शिवकुमार पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुठला बस्ती, थाना कोतवाली) तथा आर्यन निषाद (पिता कमलेश निषाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी खिरहनी फाटक, थाना कोतवाली) को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद किए गए।इसके अलावा इन्द्रानगर बैंकटेस धर्मशाला के पास से 17 वर्षीय नाबालिग के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर उसे अभिरक्षा में ले लिया गया।

कानूनी कार्रवाईसभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।जप्त की गई सामग्री:1 पिस्टल3 धारदार चाकू सराहनीय टीमइस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद सिंह, अनिल यादव, सहायक उप निरीक्षक श्याम नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, शिवशंकर दुबे, ताहिर खान, रामेश्वर सिंह, राहुल मिश्रा, आरक्षक मनोज सिंह, विजय प्रजापति, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, प्रभाकर सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।कटनी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध हथियारों की तस्करी या उपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

जनता से अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *