Categories: katni city news

Laghu vrandavan dham katni bandha Mandir: यहां तीन दिनों‌ तक गूंजी थी मुरली की तान

शानदार नक्काशी का नमूना बांधा इमलाज मंदिर

कटनी।जिले के रीठी तहसील का बांधा इमलाज स्थित राधा-कृष्ण मंदिर को लोग लघु वृंदावन कहते हैं। खास बात ये है कि मंदिर में लगे हर एक पत्थर की नक्काशी एक मुस्लिम कारीगर बादल खान ने की थी। गांव के बुजुर्ग जो किस्से यहां अपने लोगों को बताकर गए हैं। उसके अनुसार मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिष्ठा के दौरान जब बारिश हो रही थी, उस समय ऐसा लग रहा था कि कहीं से बांसुरी की आवाज आ रही है। बांसुरी सुनाई देने का क्रम लगातार तीन दिन तक चला था। गांव के मालगुजार पं. गोरेलाल पाठक ने मंदिर की आधारशिला रखी थी लेकिन अल्प आयु में ही उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद उनकी पत्नी भगौता देवी और पूना देवी ने उनके संकल्प को आगे बढ़ाने का काम किया।मालगुजार की पत्नी भगवान श्रीकृष्ण को पुत्र व राधारानी को पुत्रवधु मानती थीं। जिसके चलते वर्ष 1915 में मंदिर का निर्माण प्रारंभ कराया गया, जो 9 वर्ष बाद 1924 में पूर्ण हुआ। दो वर्ष 1926 में मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। उस दौरान मंदिर के निर्माण में 15 हजार रुपए और उसके साथ मालगुजार को गांव से मालगुजारी के रूप में मिलने वाला 11 साल का अनाज लगा था। बुजुर्गों ने बताया कि स्थापना के दो वर्ष बाद 1928 के भादों माह में सात दिन तक लगातार बारिश हुई थी और उस दौरान लोगों को तीन दिन व तीन रात बांसुरी की धुन सुनाई दी थी।बादल खान ने की नक्काशीगांव के बुजुर्ग बताते हैं कि मंदिर के निर्माण में लगाए गए पत्थरों की नक्काशी और उन्हें आकर्षक रूप देने का काम बिलहरी के कारीगर बादल खान ने किया था। उनके सहयोग के लिए बिलहरी के सरजू बर्मन और भिम्मे नाम के कारीगर भी यहां आए थे। मंदिर में लगा पूरा पत्थर सैदा गांव से आया था और एक ही बैलगाड़ी से उनको ढोया गई गया। जनश्रुति है कि मंदिर निर्माण कार्य पूरा होते ही बैलगाड़ी में जोते जाने वाले भैंसे ने मंदिर की सीढिय़ों में ही दम तोड़ दिया था।शानदार नक्काशी और पुरातन कलाकृति का नमूना जिले की रीठी तहसील का बांधा इमलाज राधा कृष्ण मंदिर लोगों की आस्था का केन्द्र है। मंदिर में सालभर लोग पहुंचते हैं लेकिन जन्माष्टमी पर दूर-दूर से लोग दर्शन व मंदिर की सजावट देखने पहुंचते हैं।

admin

Recent Posts

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

6 minutes ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

12 minutes ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

22 minutes ago

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

23 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

23 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

23 hours ago

This website uses cookies.