कटनी। 08 अप्रैल 2026 जिले में अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती बरतते हुए कटनी पुलिस ने “ऑपरेशन शिकंजा” के अंतर्गत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी की गई।
इस अभियान के दौरान 43 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 43 अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से लगभग 75,000 रुपये मूल्य की 86 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसमें 37 लीटर देशी/विदेशी शराब और 49 लीटर कच्ची शराब शामिल है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस का संदेश:कटनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या विक्रय की कोई सूचना हो, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7587615946 पर सूचित करें।
सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।कटनी पुलिस का संकल्प:नशे की लत और अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करना।
समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
नगर निगम आयुक्त (कमिश्नर) के प्रयासों से MIC (म्यूनिसिपल इंटरनल कमेटी) में प्रस्ताव पारित कर…
जिला प्रशासन का संकल्प है कि खनिज माफियाओं के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर…
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने दोनों इकाइयों के संचालकों से राज्य की औद्योगिक नीति पर…
सड़कें सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करें, दुर्घटनाओं को रोकें।
नगर निगम प्रशासन ने सभी पार्षदों से अपील की है कि वे 15 अप्रैल 2026…
प्रभावित छात्र-छात्राओं ने प्रशासन और NSUI का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर…
This website uses cookies.