google1b86b3abb3c98565.html

कटनी में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की बड़ी पहल: कलेक्टर ने 18 ग्राम पंचायतों के लिए जारी किए 61.31 लाख रुपये

0

यह प्रशासकीय स्वीकृति ग्रामीण नागरिकों को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

यह प्रशासकीय स्वीकृति ग्रामीण नागरिकों को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कटनी (30 मई 2026) — ग्रीष्मकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर करने और मानसून से पहले व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने जनपद पंचायत बहोरीबंद और बड़वारा की कुल 18 ग्राम पंचायतों में नल जल योजनाओं के सुधार, मरम्मत एवं विस्तारीकरण के लिए 61.31 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने भी इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए जनपद पंचायत बहोरीबंद और बड़वारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मानसून आने से पहले सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में, तकनीकी मापदंडों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे कराए जाएं।स्वीकृत राशि से किए जाने वाले प्रमुख कार्य:नल जल योजनाओं की पाइपलाइन मरम्मत, विस्तारीकरण एवं नवीनीकरणक्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मतपानी की टंकियों की मरम्मत एवं सीढ़ियों का सुधारनवीन बोर खननराइजिंग मेन का विस्तारीकरणविद्युत संबंधी सुधार कार्यइन 18 ग्राम पंचायतों में होगी बेहतर पेयजल व्यवस्था:

बहोरीबंद विकासखंड:अमरगढ़, इमलिया, गुदरी, चरगवां, छपरा, पटीराजा, मोहतरा, संसारपुर, खमतरा, अमोच, गौरहा, बहोरीबंद, बाकल, रामपाटन, सलैया फाटकबड़वारा विकासखंड:भुडसा, छिंदहाई पिपरिया, बडेराकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रस्ताव पर स्वीकृति देते हुए निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि कार्य निर्धारित शर्तों के अनुसार समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं।

यह प्रशासकीय स्वीकृति ग्रामीण नागरिकों को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *