Categories: katni city news

Katni crime news: विवाद के बाद नाबालिगों ने कर दी थी ऑटो चालक की हत्या


कटनी। विवाद के बाद नाबालिग ने ऑटो चालक की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मची थी। एसपी अभिजीत रंजन ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में मामले की जानकारी दी। मामले में बताया गया कि ऑटो चालक की हत्या के मामले में पुलिस दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया है। आरोपी वारदात के बाद सिहोर के पास स्थित एक गांव चले गए थे। पुलिस मुखबिर की मदद से उन्हें पकडऩे में सफल हुई।
इससे पहले 24 दिसंबर की दोपहर में करीब 02 से 03 बजे के बीच  नाबालिगों ने उर्फ आनंद गुप्ता (36)  उर्फ लकी निवासी शाहनगर जिला पन्ना को चाकू मार कर वहां से भाग गए।  इसके बाद उसे जिला अस्पताल कटनी लेकर आए यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस का कायम कर विवेचना में लिया गया।  एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। इसके पीछे विवाद की वजह में लकी गुप्ता अपने ऑटो से सवारी लेकर जाने के दौरान सवारी से विवाद हो गया था। इस विवाद में आरोपियों ने लकी के साथ मारपीट कर दी थी। इसमें उसके सिर में चोट आई थी। इसके बाद इस मामले में बस स्टैंड चौकी में एफआईआर भी करवाई गई थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में समझौता के लिए बात चल रही थी लेकिन इसी बीच इनके बीच फिर विवाद हुआ था। इसके बाद हुई बातों से नाबालिगों ने बदले की भावना से भरे थे और उन्होंने लकी को समझौता के बहाने बुलाया और ताबड़ चाकुओं से वार करते हुए उसकी हत्या कर दी।  एसपी अभिजीत ररंजन ने मामले को गंभीरता को देखते हुये तत्काल मौके पर पहुंचे तथा एएसपी डॉ. संतोष डेहरिया व सीएसपी कटनी ख्याति मिश्रा भी घटनास्थल पहुंची व घटना का मुआयना किया। इसके बाद थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा व बसस्टैंड चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा के साथ टीम बनाई गईं थीं। उनके घर, रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर उनकी तलाश कराई गई  लेकिन वह फरार हो गए।  इसके बाद जानकारी मिली की दोनों सिहोरा की तरफ भागे हैं। इसके बाद पुलिस टीम उन्हें सिहोरा से गिरफ्तार करके लाई। एसपी ने टीम को नगद इनाम से पुस्कृत किए  जाने की घोषणा की है।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

9 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

9 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

9 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.