Categories: katni city news

Katni Vijay raghavgarth crime news : मासूम की मां से था पुराना विवाद इसलिए कर दी हत्या


विजयराघवगढ़ थानांतर्गत ग्राम खैरहाई निवासी 4 वर्षीय मासूम के अंधे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया। आज दोपहर कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने मासूम की निर्मम हत्या मामले का खुलासा किया। बताया गया की ग्राम हर्रैया निवासी आरोपी खैरहाई में नरेश बर्मन के घर के सामने ही किराना दुकान संचालित करता है। इसी बीच दो माह पूर्व किसी बात को लेकर आरोपी ओमप्रकाश उर्स राजा का विवाद अंशू की मां से हो गया था। मृतक की मां द्वारा किए गए अपमान को आरोपी बर्दाश्त न कर सका और बदला लेने की फिराक में रहने लगा। 10 अप्रैल को जब अंशू शाम के समय दुकान गया और फ्रिज खोलने लगा तो अक्रोशित हो कर आरोपी ने पहले तो बालक के मुंह पर मारा और फिर अपने गले से गमछा निकाल कर बालक का गला घोंट दिया। इसके बाद उसने दुकान में रखे साइकिल में हवा भरने वाले पम्प के हैंडल से बालक के सिर पर हमला करके उसकी हत्या कर दिया। इसके बाद आरोपी ने बालक के शव को बडी पन्नी में बंद किया और देर शाम शव को हर्रैया-गांजर मार्ग पर सड़क के किनारे फेंक दिया था। बालक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में एडिशनल एसपी डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी केपी सिंह के मार्गदर्शन में विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी रितेश शर्मा ने उपनिरीक्षक योगेश मिश्रा, एएसआई जय सिंह ठाकुर, एएसआई जगदीश पांडेय, प्रधान आरक्षक प्रेम पटेल, राजकुमार शर्मा, अरविंद गर्ग, आरक्षक पप्पू प्रजापति, सत्येंद्र साइबर सेल कटनी, आरक्षक विनोद गायकवाड़, सुरेंद्र ठाकुर, आरक्षक चालक मज्जू कोल,एनआरएस रघुनाथ साहू, नेक सिंह आदि की टीम के साथ पतासाजी प्रारंभ की थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया और पूछताछ की गई जिसमे उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पम्प का हैंडल एवं पॉलीथिन, जला हुआ गमछा आदि जब्त किया गया और आरोपी को गिरफ्तार करके उसे न्यायालय में पेश किया गया है। जिसका खुलासा पुलिस अधीक्षक ने किया ।

admin

Recent Posts

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

4 hours ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

4 hours ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

5 hours ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

5 hours ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

5 hours ago

This website uses cookies.