कटनी। इन दिनों राजमार्गों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत हाइवे स्लीमनाबाद के पास यादव ढाबा के एक युवह हादसे का शिकार हो गया।
वह सुबह 9 बजे के करीब मार्बल माइंस काम पर जा रहा था। इस दौरान एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में पीडि़त को कटनी जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा था लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रास्ते से ही मेडीकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया लेकिन यहां उसने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे शिवम तिवारी पिता फड़ेंद्र तिवारी(26)निवासी सिंहुडी स्लीमनाबाद अपने काम के लिए मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 21 एम आर 1364 से मार्बल माइंस जा रहा था। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.