कटनी में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभकेंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने किया उद्घाटन, एक माह तक चलेगा रोमांचक आयोजन

इस मेगा खेल आयोजन से कटनी जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा और ‘खेलो इंडिया’ के सपने को नई गति मिलेगी

कटनी। फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड में मंगलवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एल. मुरुगन ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ किया।

इस अवसर पर खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, मध्यप्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, पद्मश्री से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ. सतेंद्र सिंह लोहिया तथा पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उद्घाटन भाषण में केंद्रीय मंत्री मुरुगन ने कहा, “खेल केवल शारीरिक फिटनेस नहीं देते, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा भी देते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि भारत खेलों का महाशक्ति बने। इसके लिए हमें अपनी युवा शक्ति को मैदान में उतारना होगा।” उन्होंने सभी युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में खेलों में भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स के शानदार मार्चपास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद विभिन्न खेल स्पर्धाओं का रोमांच शुरू हो गया।

महोत्सव में क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वालीबॉल सहित दर्जनभर से अधिक खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। यह आयोजन 25 नवंबर से 25 दिसंबर 2025 तक पूरे एक माह चलेगा।

जिला प्रशासन और खेल विभाग की संयुक्त टीम ने मैदान की साज-सज्जा, पेयजल, सुरक्षा, मेडिकल सुविधा और दर्शक दीर्घा की व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त कर दिया है।

कार्यक्रम में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, धीरेंद्र सिंह,अरविंद पटेरिया, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रह्लाद लोधी, राजेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी और हजारों की संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

इस मेगा खेल आयोजन से कटनी जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा और ‘खेलो इंडिया’ के सपने को नई गति मिलेगी।

admin

Recent Posts

अमानक दही बेचने पर श्री नैवेद्यम रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट संचालक पर 30 हजार का जुर्माना

यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…

23 hours ago

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सख्ती!नामांकन मैपिंग में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भड़की

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…

23 hours ago

कटनी पुलिस में नई ताकत का इजाफा41 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…

23 hours ago

थाना माधवनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई68 वर्षीय व्यक्ति के खेत से 6.6 किलो गांजा के पौधे जब्त

सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी

23 hours ago

चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, कटनी के आरोपी गिरफतार 6 सदस्य गिरफ्तार,3 महिलाओं समेत 1 नाबालिग भी शामिल

इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…

23 hours ago

This website uses cookies.