कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया में रविवार देर रात शराब दुकान के पास हुए मामूली विवाद ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप परिजनों ने लगाउ है।
चरगंवा निवासी भोला साहू की शिकायत पर पुलिस ने सत्यम तिवारी के साथ-साथ उनके भाई सुंदरम तिवारी पर भी जानलेवा हमला (धारा 307) सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया, जबकि वायरल सीसीटीवी फुटेज में सुंदरम घटना के ठीक समय पर चरगंवा की किराना दुकान पर मौजूद दिख रहे हैं।
घटना कुछ इस तरह हुई
23 नवंबर की रात करीब 8-9 बजे कौड़िया शराब दुकान के पास भोला साहू और सत्यम तिवारी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और हाथापाई हो गई।
भोला साहू ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की कि सत्यम और सुंदरम तिवारी ने मिलकर उस पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने बिना देर किए दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओंतहत केस दर्ज कर लिया।
पर CCTV ने उी दी नई कहानीवायरल फुटेज में स्पष्ट तारीख-समय के साथ सुंदरम तिवारी चरगंवा गांव की एक किराना दुकान पर बैठे नजर आ रहा है।चरगंवा से कौड़िया की दूरी करीब 8-10 किलोमीटर है, इतनी दूरी कुछ मिनटों में तय करना नामुमकिन है।
परिजनों का दावा है कि सुंदरम को सिर्फ इसलिए फंसाया गया क्योंकि वह सत्यम का भाई है।थाना प्रभारी बोले – शिकायत में नाम था, इसलिए दर्ज कियास्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश सुमन ने कहा, “फरियादी ने रात में ही थाने आकर दोनों का नाम लिया था। खून से सनी बनियान जब्त की गई है।
सत्यम तिवारी को भी चोटें आई हैं, उसका भी मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच चल रही है।
”ग्रामीणों और परिजनों में भारी रोष है। उनका सवाल एक ही है, “जब व्यक्ति घटनास्थल पर था ही नहीं, तो हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धारा कैसे लगा दी गई?
”अब सबकी निगाहें जांच पर टिकी हैं कि पुलिस सच को सामने लाती है या एक निर्दोष युवक को कानूनी जाल में फंसने दिया जाता है।एसपी डा संतोष डेहरिया ने बताया मामले को दिखवाया जाएगा
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…
पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…
सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी
इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…
This website uses cookies.